RRB JE Answer Key 2024 OUT: RRB ने JE और अन्य पदों के लिए परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर, 2024 को आयोजित की थी। यह...
RRB JE Answer Key 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) JE परीक्षा को लेकर जरुरी अपडेट लेकर आई है। RRB ने जूनियर इंजीनियर (JE) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से इस आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। आज यानी 23 दिसंबर को इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दिया गया। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
RRB ने JE और अन्य पदों के लिए परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर, 2024 को आयोजित की थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा(CBT) परीक्षा थी। इस परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे गए थे। जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया गया था। अब इस परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया है। कुछ दिनों बाद परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट के बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल के चरणों से उम्मीदवारों को गुजरना होगा।
यह खबर भी पढ़ें:-क्या होते हैं BABY IIM, कैसे मिलता है दाखिला?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 7951 पदों को भरा जाना है। जिसमें केमिकल सुपरवाइजर/रिसर्च और जूनियर इंजीनियर, रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर/ डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
आंसर की(RRB JE Answer Key) के लिए सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट http://rrbcdg.gov.in/ पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर "RRB JE Answer Key 2024" लिंक पर क्लिक करना होगा।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आईडी लॉगिन कर लें।
जिसके बाद आंसर की स्क्रीन पर दिख जाएगी।
भविष्य के लिए आंसर की को डाउनलोड कर के भी रख सकते हैं।