शिक्षा

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, पहली बार अजमेर बोर्ड कराएगा परीक्षा, जानिए सैलरी और नए नियम

Railway Station Master Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के करीब 1250 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस बार अजमेर RRB को परीक्षा कराने का जिम्मा मिला है। जानिए आवेदन की तारीख, शुरुआती सैलरी, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जूड़ी सभी जरूरी डिटेल।
3 min read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 1:38 PM IST
RRB Station Master Recruitment 2026, Railway Station Master Vacancy 2026, rrbapply gov in, Railway Jobs 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया शॉर्ट नोटिस ( PC: Gemini)

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के करीब 1250 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या CEN 08/2026 के तहत निकाली जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल (27 अक्टूबर, 2026) से शुरू होने जा रही है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स रेलवे के आधिकारिक एप्लीकेशन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

RRB स्टेशन मास्टर भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां

भर्ती का विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
कुल रिक्त पदलगभग 1250 वैकेंसी
नोटिफिकेशन संख्याCEN 08/2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख27 अक्टूबर, 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट25 नवंबर, 2026
वेतन स्तर7वें वेतन आयोग का पे लेवल 6
शुरुआती बेसिक सैलरी35400 रुपये प्रतिमाह और भत्ते
ऑफिशियल पोर्टलrrbapply.gov.in

NTPC से अलग हुआ पद, अजमेर बोर्ड को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस बार की भर्ती में सबसे बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। स्टेशन मास्टर पद की भर्ती पहले NTPC ग्रेजुएशन लेवल रिक्रूटमेंट के तहत ही शामिल होती थी, लेकिन इस साल से स्टेशन मास्टर पद को NTPC भर्ती से अलग कर दिया गया है। इसके साथ ही देश-भर के सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्डों से जुड़े अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित करने का जिम्मा पहली बार RRB अजमेर को सौंपा गया है। देशभर के लाखों अभ्यर्थियों की परीक्षा का सुचारू संचालन कराना अजमेर बोर्ड के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। इस कुल भर्ती में करीब 100 पद RRB प्रयागराज के जरिए भरे जाने की संभावना है।

RRB Station MasterRecruitment 2026 आयु सीमा में हुआ बड़ा बदलाव

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर पद के लिए आयु संबंधी पात्रता के नियमों में बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा जारी नए नियमों के मुताबिक स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी गई है। वहीं अधिकतम उम्र सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह पहले की तरह 30 वर्ष ही रहेगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में तय छूट दी जाएगी।

Station Master Recruitment 2026चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न

स्टेशन मास्टर बनने के लिए कैंडिडेट्स को बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा

  1. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  2. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
  3. दस्तावेज सत्यापन (DV)
  4. विस्तृत रेलवे मेडिकल परीक्षण

कैंडिडेट्स को इन सभी चरणों में सफल होना अनिवार्य होगा। साथ ही रेलवे द्वारा स्टेशन मास्टर पद के लिए निर्धारित मेडिकल फिटनेस मानकों को पूरा करना जरूरी होगा।

फॉर्म भरने से पहले आधार और बायोमेट्रिक रखें तैयार

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को हिदायत दी है कि ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले वे अपने पहचान पत्र और दस्तावेजों की जांच अच्छी तरह कर लें। पहचान पत्र में दर्ज नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि का मिलान हाईस्कूल यानी 10वीं के सर्टिफिकेट से होना जरूरी है। अगर दोनों विवरणों में कोई अंतर है तो आवेदन करने से पहले उसमें जरूरी संशोधन करा लें। इसके अलावा अभ्यर्थी अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और बायोमेट्रिक विवरण भी पूरी तरह अपडेट रखें।

RRB Station Master Recruitment 2026 एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया है। CBT 1 परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं, SC, ST, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को पूरा आवेदन शुल्क रिफंड किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Station Master Recruitment 2026 Link ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले रेलवे के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Station MasterRecruitmentCEN 08/2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • निर्देशों के अनुसार अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें या पुराने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां भरें।
  • निर्धारित साइज और फॉर्मेट में फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, आवेदन करने से पहले सभी जानकारी और दस्तावेजों का मिलान जरूर कर लें। भर्ती से जूड़ी अन्य जरूरी जानकारी और अपडेट्स के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।