शिक्षा

RSMSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं के गाइडलाइन में हुए कई अहम बदलाव, जान लें सभी जरुरी दिशानिर्देश

RSMSSB: इसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन और आवेदन में बदलाव से जुड़े नियम शामिल हैं। ये संशोधित नियम सूचना प्रकाशन के बाद होने वाली परीक्षाओं पर लागू होंगे।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2025, 12:10 PM IST
RSMSSB
RSMSSB

RSMSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कुछ नए गाइडलाइन जोड़े गए हैं और निर्देशों में संशोधन किया गया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन और आवेदन में बदलाव से जुड़े नियम शामिल हैं। ये संशोधित नियम सूचना प्रकाशन के बाद होने वाली परीक्षाओं पर लागू होंगे।

RSMSSB: ये हैं जचती बदलाव

आवेदन में एडिटिंग की सुविधा
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के दौरान और परीक्षा से लगभग एक माह पूर्व सात दिनों के लिए एडिटिंग की सुविधा मिलेगी।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में दर्ज नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

संशोधन की निगरानी

अभ्यर्थी द्वारा किए गए संशोधन का पूरा रिकॉर्ड बोर्ड के पास उपलब्ध रहेगा।

यदि संदेह की स्थिति उत्पन्न होती है, तो जांच के बाद अभ्यर्थिता को किसी भी स्तर पर निरस्त किया जा सकता है।

आवेदन वापसी की प्रक्रिया

परीक्षा से लगभग एक माह पहले, तीन दिनों की अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन वापस ले सकता है। अगर कोई उम्मीदवार अपना आवेदन वापस लेना चाहे तो वो ऐसा कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज

आवेदन करते समय शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता से संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

यदि अभ्यर्थी अंतिम वर्ष में है, तो पिछले वर्ष की अंकतालिका या प्रवेश शुल्क रसीद के साथ नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र जमा करना होगा।

अपलोड किए गए दस्तावेज स्पष्ट और पढ़ने लायक होने चाहिए, अन्यथा पात्रता रद्द की जा सकती है।

सूचना जानकारी

आवेदन और प्रवेश पत्र की जानकारी अभ्यर्थी के पंजीकृत ईमेल व व्हाट्सऐप नंबर पर भेजी जाएगी।

आधार से लिंकिंग अनिवार्य

परीक्षा के बाद आवेदन में कोई संशोधन मान्य नहीं होगा।

आगामी सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन को आधार कार्ड से लिंक करना आवश्यक होगा।

यदि आधार कार्ड में कोई बदलाव आवश्यक है, तो उसे पहले अपडेट कर आवेदन किया जाए।

Updated on:
13 Mar 2025, 12:10 PM IST
Published on: