शिक्षा

RSSB Grade 4 Result 2025: 16 जनवरी को जारी होगा रिजल्ट, चेयरमैन आलोक राज ने की आधिकारिक पुष्टि

चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि बोर्ड की हालिया बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसी बैठक में ग्रेड 4 भर्ती से जुड़े प्री डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन परिणाम को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
less than 1 minute read
Jan 15, 2026
RSSB Grade 4 Result 2025
RSSB Grade 4 Result 2025(Image-Freepik)

RSSB Grade 4 Result 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि RSSB ग्रेड 4 रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी स्वयं RSSB के चेयरमैन आलोक राज ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के माध्यम से शेयर की।

RSSB: जान लें अन्य जानकारी


चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि बोर्ड की हालिया बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसी बैठक में ग्रेड 4 भर्ती से जुड़े प्री डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन परिणाम को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा ग्रेड 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और कंडक्टर भर्ती परीक्षा के प्री डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रिजल्ट पर भी मुहर लगाई गई है। चेयरमैन ने मेरिट सूची में शामिल सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दी हैं। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि RSSB ग्रेड 4 रिजल्ट 2025 को 16 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन या लॉगिन विवरण के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।

RSSB Grade 4 Result 2025: कब होगी परीक्षा?


गौरतलब है कि RSSB ग्रेड 4 भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जो राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी चतुर्थ श्रेणी भर्तियों में गिनी जा रही है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2024 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अब लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है।

Updated on:
15 Jan 2026 11:23 pm
Published on:
15 Jan 2026 11:23 pm