शिक्षा

RTU : इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज से नए सेशन की शुरुआत

AICTE की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहली बार 21 दिन का इंडक्शन इंट्रोड्यूस किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Aug 01, 2018
RTU
राजस्थान टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (RTU) के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में बुधवार से नए सेशन की शुरुआत होगी। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नीकल एजुकेशन (AICTE) की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहली बार 21 दिन का इंडक्शन इंट्रोड्यूस किया गया है। आरटीयू ने इसमें थोड़ा बदलाव करते हुए 15 दिन रखा है। इसमें कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए फिजीकल एक्टिविटी, क्रिएटिव आर्ट, कम्यूनिकेशन और एमिनेंट पीपल के लेक्चर आयोजित करा सकते हैं।
Published on:
01 Aug 2018 12:09 pm