शिक्षा

SATHEE Mobile App के माध्यम से फ्री में करें Banking, SSC, Engineering, Medical सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी, ऐसे आसानी से करें रजिस्टर

SATHEE Mobile App के माध्यम से परीक्षा की तैयारी IIT Professors/ Subject Experts से करवाई जाएगी। इसके अलावा इस पोर्टल पर लाइव क्लासेज...
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 6:19 PM IST
Feature image

Banking, SSC, Engineering, Medical जैसे कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के  भारत सरकार ने एक बेहतरीन सुविधा दी है। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले Education Ministry की ओर से "SATHEE" पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन चलाया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र निशुल्क में तैयारी कर सकते हैं। भारत सरकार ने इसकी सुविधा देश के सभी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को दी है। 

SATHEE Mobile App के माध्यम से परीक्षा की तैयारी IIT Professors/ Subject Experts से करवाई जाएगी। इसके अलावा इस पोर्टल पर लाइव क्लासेज, एनसीईआरटी वीडियो सॉल्यूशन, प्रोफेसर के रेकॉर्डेड वीडियो, एआई बेस्ड असेसमेंट प्लैटफॉर्म जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है। जिसका फायदा छात्र फ्री में उठा सकते हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. विद्यार्थी सबसे पहले SATHEE की ऑफिसियल साइट sathee.prutor.ai पर जाएं या SATHEE Mobile App भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. अब वेबसाइट के होम पेज पर अलग-अलग परीक्षाओं का ऑप्शन आएगा। जिसकी भी आप तैयारी करना चाहते हैं, उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. एनरोल नाउ पर क्लिक करें और डिटेल्स भरकर अपनी तैयारी शुरू कर दें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र पोर्टल पर जाकर फ्री में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और अपनी तैयारियों को और बेहतर तरीके से पूरा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में इस SATHEE पर CUET, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) जैसे कई और परीक्षाओं को भी जोड़ा जाएगा।

Updated on:
8 Sep 2024, 6:19 PM IST
Published on: