शिक्षा

जानें किस शहर में होगा आपका परीक्षा सेंटर, SBI Clerk Admit Card 2025 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड

SBI Clerk Prelims Exam 2025:: SBI की ओर से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

less than 1 minute read
Sep 14, 2025
SBI Clerk Admit Card 2025(Image-Freepik)

SBI Clerk Admit Card 2025 को लेकर अहम अपडेट आ गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्लर्क भर्ती 2025 परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वे अपने एडमिट कार्ड को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड लिंक 27 सितंबर 2025 तक सक्रिय रहेगा।

SBI Clerk Prelims Exam 2025: इन तारीखों पर होगी परीक्षा


SBI की ओर से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्यवार भाषाओं में संपन्न होगी ताकि सभी अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा अनुसार प्रश्नपत्र हल करने का अवसर मिल सके। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें तीन पार्ट शामिल होंगे। अंग्रेजी भाषा से 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल अबिलिटी से 35 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को पूरा प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 60 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि किसी प्रश्न का गलत उत्तर दिया जाता है तो कुल अंक से एक चौथाई अंक काट लिया जाएगा।

SBI Clerk Admit Card 2025: ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड


एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में जाकर भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
मांगी गई जरुरी डिटेल्स को भरें और लॉगिन कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड के ऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर