शिक्षा

School Assembly News Headlines, Feb 03 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines, February 03, 2026: आज के न्यूज में दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिलना, लोकसभा में हंगामा, एपस्टीन फाइल्स से जुड़े मामले सहित कई अन्य खबरें शामिल हैं। साथ ही आज का सुविचार भी दिया गया है।

2 min read
Feb 03, 2026
Today School Assembly News Headlines, February 03, 2026

Today School Assembly News Headlines (03 February 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 03 February 2026: देश की जरुरी खबर

  • दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड-बौद्ध गुरु दलाई लामा को पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। उन्हें यह पुरस्कार उनके एल्बम के लिए दिया गया है। उन्होंने बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड जीता है।
  • कार्यवाही के दौरान लगातार हंगामे के कारण संसद मंगलवार तक स्थगित-लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा चीन का मुद्दा उठाये जाने के कारण सदन में जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
  • राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री और गृह मंत्री ने जताई आपत्ति-राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि डोकलाम में चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा के पास हैं। इसके लिए उन्होंने एक पुस्तक का हवाला दिया। जिसको लेकर राजनाथ सिंह और अमित शाह ने आपत्ति जताई।
  • SIR के मुद्दे पर EC दफ्तर पहुंचीं ममता बनर्जी-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को SIR के मुद्दे पर नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचीं। ममता बनर्जी ने कहा, 'हम एसआईआर प्रक्रिया से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।'
  • अजित पवार की मौत पर शिवसेना का सवाल-शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने अजित पवार की मौत को लेकर बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ तो गड़बड़ है और इसकी ठीक से जांच होनी चाहिए।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • एलन मस्क ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े आरोपों का खंडन किया-एपस्टीन फाइल्स में लगे आरोपों पर एलन मस्क ने कहा कि अगर सबूत है तो मैं अभी स्वीकार कर लूंगा। एपस्टीन फाइल्स में एलन मस्क का भी नाम सामने आ रहा है।
  • शेख हसीना को बांग्लादेश की कोर्ट ने सुनाई सजा-चुनाव से पहले बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को एक मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई है।
  • कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, पोलैंड में 50 से ज्यादा लोगों की मौत-पोलैंड में कड़ाके की ठंड से लोगों के हाल बेहाल हैं। इस वजह से देश में कई जगह तापमान काफी कम हो गया है। कड़ाके की ठंड के कारण अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना 2025 बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट-महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना, शतरंज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्या देशमुख सहित कई अन्य खिलाड़ी '2025 बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट हुए हैं।
  • इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बने जोस बटलर-इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान 402वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। अब वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

आज का सुविचार

"सफलता उन्हें मिलती है जो हार से सीखते हैं, न कि हार मानते हैं।"

Published on:
03 Feb 2026 05:00 am
Also Read
View All

अगली खबर