11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर के युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी का मौका, भर्ती कैंप का आयोजन शुरू

अलवर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक शानदार अवसर आया है। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद और एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से जिले की सभी पंचायत समितियों में विशेष भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
alwar

representative picture (AI)

रोजगार की तलाश कर रहे अलवर के शिक्षित युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली के साथ मिलकर एसआईएस (SIS) सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर, अलवर जिले के विभिन्न ब्लॉक और पंचायत समितियों में भर्ती कैंप लगाने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उन युवाओं को रोजगार देना है जो सुरक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

कमांडेंट कार्यालय के अधिकारी राकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन भर्ती शिविरों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन मौके पर ही किया जाएगा।

भर्ती का विस्तृत शेड्यूल (तारीख और स्थान)

भर्ती की शुरुआत 8 मई को रामगढ़ से होगी। अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी पंचायत समिति में पहुंच सकते हैं:

08 और 11 मई: रामगढ़ पंचायत समिति
12 मई: गोविंदगढ़ पंचायत समिति
13 मई: कठूमर पंचायत समिति
14 मई: रैनी पंचायत समिति
15 मई: लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति
18 मई: मालाखेड़ा पंचायत समिति
19 मई: राजगढ़ पंचायत समिति
20 मई: उमरैण पंचायत समिति
21 मई: थानागाजी पंचायत समिति
22 मई: तिजारा पंचायत समिति
23 मई: किशनगढ़ बास पंचायत समिति
25 मई: कोटकासिम पंचायत समिति

योग्यता और आवश्यक दस्तावेज

इस भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं को कुछ शारीरिक और शैक्षणिक मानकों को पूरा करना होगा:

  1. शिक्षा: सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास और सुपरवाइजर के लिए 12वीं या अधिक होना अनिवार्य है।
  2. आयु: 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच।
  3. शारीरिक मापदंड: ऊंचाई 168 से 170 सेमी और वजन 55 से 90 किलोग्राम।
  4. दस्तावेज: 10वीं-12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो।

वेतन और भविष्य की सुरक्षा

चयनित उम्मीदवारों को एक महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद भारत सरकार के उपक्रमों और राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में नियुक्त किया जाएगा। इसमें जोधपुर एम्स, भानगढ़ किला, ऐतिहासिक धरोहरों, एयरपोर्ट, मेट्रो, और टाटा-मारुति जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं।

सुरक्षा जवान को 14,000 से 26,000 रुपए और सुपरवाइजर को 18,000 से 30,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन, बोनस, मेडिकल बीमा और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी की सुविधा मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9528537814 या 7073744937 पर संपर्क कर सकते हैं।