11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Infra News: अलवर-बहरोड़ स्टेट हाईवे पर सफर होगा सुरक्षित, 53 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी

राजस्थान सरकार ने स्टेट हाईवे 14 के मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए 53 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। सड़क सुधरने के बाद यात्रा का समय कम होगा।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

May 11, 2026

Alwar-Behror State Highway

बहरोड़ शहर से होकर गुजर रहा स्टेट हाईवे 14

बहरोड़। अलवर-बहरोड़-नारनौल स्टेट हाईवे 14 पर सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों और राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर सड़क, गड्ढों, जलभराव और लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की समस्या से जूझ रहे इस व्यस्त मार्ग की अब तस्वीर बदलने जा रही है।

राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्टेट हाईवे 14 के मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए 53 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। इस बजट से हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, ब्लैक स्पॉट्स का उपचार, सड़क चौड़ीकरण, जल निकासी व्यवस्था और आबादी क्षेत्रों में सीसी सड़क निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे।

जर्जर हालत से मिलेगी स्थायी मुक्ति

अलवर-बहरोड़-नारनौल स्टेट हाईवे तीन जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों के साथ हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी सड़कें और बरसात के दौरान जलभराव वाहन चालकों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है।

खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट्स, सुरक्षित होगा सफर

इस परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। प्रशासन ने हाईवे पर उन स्थानों की पहचान की है जिन्हें ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। ये वे स्थान हैं जहां तीखे मोड़, तकनीकी खामियां या दृश्यता कम होने के कारण सबसे अधिक हादसे होते हैं।

अब इन स्थानों पर विशेष सुधार कार्य किए जाएंगे। मोड़, स्कूलों और गांवों के पास रिफ्लेक्टर और आधुनिक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। डिवाइडर की मरम्मत के साथ सड़क पर सफेद पट्टियों की नई मार्किंग की जाएगी ताकि रात के समय भी वाहन चालकों को स्पष्ट दिशा मिल सके।

बचेगा समय और ईंधन, मिलेगी रफ्तार

वर्तमान में खराब सड़क के कारण अलवर से बहरोड़ तक करीब 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो से ढाई घंटे तक का समय लग जाता है। सड़क सुधरने के बाद यात्रा का समय कम होने के साथ वाहन चालकों को झटकों, जाम और अनावश्यक ईंधन खर्च से भी राहत मिलेगी।

इनका कहना है

53 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले कार्यों की निविदा प्रक्रिया और प्रशासनिक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। कार्य को मानसून से पहले और बाद के चरणों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि आमजन और वाहन चालकों को जल्द राहत मिल सके।

  • सतीश कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, स्टेट हाईवे 14