
Job Vacancy 2026 (Image-Freepik)
Job Vacancy 2026: एमसीबी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध करवाते हुए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 18 मई 2026 को भव्य रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में सीधी नियुक्ति का अवसर प्रदान करेगा। जिला रोजगार कार्यालय मनेंद्रगढ़ में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा, जिसके लिए जिलेभर से युवाओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले में शिक्षक, लाइब्रेरियन, ऑफिस असिस्टेंट, चपरासी एवं टेक्नीशियन ट्रेनी जैसे पद शामिल हैं। विभिन्न स्कूलों एवं संस्थानों जैसे अलेख पब्लिक स्कूल, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल, अलास्का पब्लिक स्कूल तथा डॉ. आरएनएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी।
शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन, बी.एड. या शिक्षा में डिप्लोमा आवश्यक है, जबकि कुछ पदों के लिए एम.एससी. एवं एम.एड. योग्यता भी मांगी गई है। लाइब्रेरियन के लिए बी.लाइब एवं ग्रेजुएशन, ऑफिस असिस्टेंट के लिए 12वीं एवं कंप्यूटर ज्ञान तथा चपरासी के लिए न्यूनतम 8वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है।
इसके अलावा, शिरामिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100 टेक्नीशियन ट्रेनी पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पद हेतु ड्राइविंग लाइसेंस भी अनिवार्य रखा गया है। वेतनमान पद के अनुसार 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है।
रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को ईरोजगार पोर्टल में https://erojgar.cg.gov.in/ या गुगल प्ले स्टोर में cgrojgar panjiyan app के माध्यम से पंजीकृत होना अनिवार्य है। पोर्टल में पंजीकृत आवेदको को ही प्लेसमेंट कैम्प सम्मिलित किया जायेगा।
आवेदक अपने साथ समस्त शैक्षणिक तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र के साथ निवास-जाति/रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र/आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साईज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैम्प हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाए।
Updated on:
11 May 2026 06:00 pm
Published on:
11 May 2026 06:00 pm
