शिक्षा

Public Holiday : अक्टूबर महीने में इन तारीखों पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी, लगातार तीन दिन स्कूल रहेगा बंद

School Closed : अलग-अलग त्योहारों के अलावा महीने में पड़ने वाले 4 रविवार को भी बच्चों को स्कूल जाने के अलावा...

2 min read

Public Holiday : सितंबर महीना खत्म होने के बाद अक्टूबर शुरू होने जा रहा है। स्कूल जाने वाले छात्र फिर से कैलेंडर को उलट-पलट कर दख रहे हैं कि अक्टूबर महीने में कितने दिन स्कूल जाने से उनको छुट्टी मिल जाएगी। अक्टूबर में कई ऐसे दिन हैं, जिस दिन बच्चों को स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। रविवार के अलावा दुर्गा पूजा, दिवाली, भाई-दूज जैसे त्योहार भी इसी महीने हैं।

Public Holiday : पांच दिन रहेगी सरकारी छुट्टी


रविवार को छोड़कर अलग-अलग त्योहारों के कारण अक्टूबर महीने में 5 दिन स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। सबसे पहले 02 अक्टूबर को Gandhi Jayanti के कारण देशभर में सरकारी छुट्टी रहेगी। उसके अगले दिन 03 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण राजस्थान सहित देश के कई अन्य राज्यों में भी सरकारी छुट्टी रहेगी। 11 अक्टूबर को महाष्टमी और 12 अक्टूबर को विजयादशमी के कारण देशभर के स्कूल बंद रहेंगे। उसके बाद 31 अक्टूबर दिवाली है। इस दिन पूरे देश में स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है।

School holidays October 2024 : 4 रविवार को भी होगी बच्चों की छुट्टी


अलग-अलग त्योहारों के अलावा महीने में पड़ने वाले 4 रविवार को भी बच्चों को स्कूल जाने के अलावा घर पर रहकर छुट्टी बिताने का मौका मिल जाएगा। 6 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 20 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को रविवार पड़ेगा। इस दिन देशभर के सभी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही लगातार 3 दिन तक छुट्टी रहने का संयोग भी इस महीने बन रहा है। 11 अक्टूबर को महाष्टमी और 12 अक्टूबर विजयदशमी है। जबकि 13 अक्टूबर को रविवार होने के कारण लगातार तीन दिन तक स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है।

Updated on:
05 Oct 2024 03:31 pm
Published on:
30 Sept 2024 03:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर