School Holiday: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। इसे देखते हुे सभी निजी व सरकारी स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
Delhi School Holiday: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) के लिए मतदान किया जाएगा और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। इसे देखते हुए सभी निजी व सरकारी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। यही नहीं सभी सरकारी व निजी कार्यालयों को भी बंद रखा जाएगा। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने पहले ही घोषणा कर दी है कि दिल्ली में औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय मतदान के दिन बंद रहेंगे।
चुनाव के दिन विभिन्न स्कूलों के बिल्डिंग को मतदान केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। एक कारण ये भी है कि 5 फरवरी 2025 को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह चुनाव में अपनाई जाने वाली एक नियमित प्रथा है, जिसके तहत स्कूलों में छुट्टी रहती हैं। हालांकि, स्कूल और संबंधित संस्थान से छुट्टी की जानकारी हासिल कर लें।
यही नहीं हरियाणा सरकार ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए सार्वजनिक कार्यालय कर्मचारियों, स्कूल और कॉलेज के कर्मचारियों के साथ-साथ बोर्ड और निगमों के कर्मचारियों के लिए 5 फरवरी को सवेतन अवकाश घोषित किया है। यही नहीं ये अवकाश हरियाणा के उन फैक्ट्री कर्मचारियों, दुकान कर्मचारियों और निजी व्यवसाय के कर्मचारियों पर भी लागू होगा जो दिल्ली में रजिस्ट्रर्ड वोटर्स हैं।