शिक्षा

School Holiday: बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए खुशखबरी, होने वाली है इतने दिन की छुट्टी 

School Holiday: साल के अंत में बच्चों की कई दिनों की छुट्टियां रहने वाली हैं। छुट्टियों की शुरुआत अगले सप्ताह क्रिसमस से होने वाली है। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2024, 11:57 AM IST
School Holiday 25th december

School Holiday: साल के अंत होने के साथ ही बच्चों को अगले हफ्ते से काफी छुट्टियां मिलेंगी। दिसंबर के अंत में काफी त्यौहार हैं। वहीं बदलते मौसम के साथ सर्दियों की छुट्टी भी है। ऐसे में बच्चों के लिए काफी खुशी की बात है। बता दें, अगले सप्ताह ईसाइयों का लोकप्रिय त्यौहार क्रिसमस है, जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है।

क्रिसमस की छुट्टी (Christmas School Holiday 2024)

देशभर में ज्यादातर स्कूलों में क्रिसमस के अवसर पर छुट्टी रहती है। यह पर्व हर साल 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। इस हिसाब से इस साल भी क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। क्रिसमस की छुट्टी बुधवार को रहने वाली है। वहीं इसी दिन से विंटर वेकेशन (Winter Vacation) भी शुरू हो जाएंगे। जिन राज्यों व स्कूलों में इस दि से विंटर वेकेशन नहीं शुरू होने वाले हैं, वहां भी 25 दिसंबर की छुट्टी रहने वाली है।

अंतिम सप्ताह में रहेगी इतनी छुट्टी

वहीं कई स्कूलों में विंटर वेकेशन भी शुरू होने वाले हैं। इसके बाद 1 जनवरी को नए साल के अवसर पर कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में बच्चों को लॉन्ग वीकेंड मिलने वाला है। 29 दिसंबर और 30 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, अलग अलग राज्यों में छुट्टी की लिस्ट अलग अलग है। ऐसे में छुट्टियों के विषय में संबंधित स्कूल से संपर्क कर लें।

Updated on:
22 Dec 2024, 11:57 AM IST
Published on: