शिक्षा

शिक्षा मित्रों को मिलेगा मूल स्थान पर तैनाती का मौका : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों की जिले के अन्दर दूर-दराज के क्षेत्रों में हुई तैनाती के मद्देनजर उन्हें उनके मूल.....
less than 1 minute read
• •
Jul 19, 2018
Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों की जिले के अन्दर दूर-दराज के क्षेत्रों में हुई तैनाती के मद्देनजर उन्हें उनके मूल स्थान पर तैनात करने का विकल्प दिए जाने का निर्णय लिया है। योगी ने कहा कि इस प्रकार शिक्षा मित्रों के पास अब यह विकल्प होगा कि वे या तो अपने वर्तमान तैनाती के स्थान पर रहें अथवा यदि वे अपने घर के पास की मूल तैनाती पर जाना चाहते हों, तो उनको उनकी मूल तैनाती के स्थान पर तैनात कर दिया जाए।
Published on:
19 Jul 2018 03:04 pm