शिवाजी महाराज को अलग-अलग लोग अलग नामों से याद करते हैं। कोई उन्हें ‘हिंदू हृदय सम्राट’ कहता है, तो कोई ‘मराठा गौरव’ के रूप में सम्मान देता है। पर सच यह है कि वे केवल किसी एक समुदाय या क्षेत्र के नेता नहीं थे, बल्कि न्याय, सुशासन और जनकल्याण के पक्षधर शासक थे।
Shivaji Maharaj Motivational Quotes: आज 19 फरवरी को देशभर में अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा और गर्व के साथ मनाई जा रही है। यह दिन सिर्फ एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व की याद भर नहीं है, बल्कि आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और स्वराज के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है। इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने कठिन परिस्थितियों को करीब से देखा। लेकिन हालात चाहे जैसे रहे हों, उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। आगे चलकर उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी और स्वराज का सपना साकार किया।
शिवाजी महाराज को अलग-अलग लोग अलग नामों से याद करते हैं। कोई उन्हें ‘हिंदू हृदय सम्राट’ कहता है, तो कोई ‘मराठा गौरव’ के रूप में सम्मान देता है। पर सच यह है कि वे केवल किसी एक समुदाय या क्षेत्र के नेता नहीं थे, बल्कि न्याय, सुशासन और जनकल्याण के पक्षधर शासक थे। उनकी युद्धनीति आज भी सैन्य अध्ययन का विषय मानी जाती है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कई बड़े और निर्णायक युद्ध जीते। किलेबंदी, गुरिल्ला युद्ध और प्रशासनिक सुधार हर क्षेत्र में उनकी दूरदर्शिता साफ दिखाई देती है। यही कारण है कि उनकी वीरगाथाएं आज भी युवाओं और छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।