19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान रीको में सरकारी नौकरी पाने का मौका, देखें आवेदन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स लिस्ट

Rajasthan RIICO: जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 98 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE), सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant), ड्राफ्ट्समैन और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 19, 2026

Rajasthan RIICO Vacancy 2026

Rajasthan RIICO Vacancy 2026(Image-Freepik)

Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम यानी RIICO ने साल 2026 के लिए नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए निगम अपने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरेगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी लंबे समय से सरकारी सेवा का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी RIICO की आधिकारिक वेबसाइट riico.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan Govt Jobs 2026 for Engineers: इतने पदों पर होनी है भर्ती


जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 98 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE), सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant), ड्राफ्ट्समैन और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है, इसलिए आवेदन से पहले पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

Rajasthan RIICO Recruitment 2026: क्या है शैक्षणिक योग्यता?

  • जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
  • सहायक लेखाधिकारी के लिए बी.कॉम की डिग्री के साथ अकाउंट्स का अच्छा ज्ञान जरूरी है।
  • कनिष्ठ सहायक पद के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास कंप्यूटर का बेसिक सर्टिफिकेट जैसे RSCIT होना अनिवार्य है।
  • ड्राफ्ट्समैन और प्रोग्रामर जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है।

Rajasthan RIICO Vacancy 2026: जान लें आयु सीमा


भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

Rajasthan RIICO Required Documents: आवेदन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स


आधार कार्ड
10वीं मार्कशीट
12वीं मार्कशीट समकक्ष
ग्रेजुएशन मार्कशीट समकक्ष
कंप्यूटर सर्टिफिकेट(यदि लागू हो)
फोटो

Rajasthan RIICO Bharti: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन


चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, राजस्थान का इतिहास, भूगोल और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। कनिष्ठ सहायक जैसे पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा। अंतिम चरण में डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा।