
Railway Jobs 2026(Image-Freepik)
Railway Jobs 2026: रेलवे में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। पश्चिमी रेलवे ने अप्रेंटिस के 5,349 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया को रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के जरिए पूरा किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू होगी और 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार पश्चिमी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जारी न नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 5,349 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो आगे नौकरी के अवसरों में काम आ सकता है। स्टाइपेंड नियमानुसार दिया जाएगा।
उम्मीदवार ने 10वीं (मैट्रिक) कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो।
संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, पाइप फिटर, प्लंबर या स्टेनोग्राफर आदि में NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
जिन अभ्यर्थियों का 10वीं या आईटीआई का रिजल्ट अभी लंबित है, वे आवेदन नहीं कर सकते।
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या डिप्लोमा धारक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय आधार नंबर और वैध ईमेल आईडी देना जरूरी है। इसके बाद लॉगिन करके अपनी पर्सनल जानकारी, ट्रेड, मार्क्स, डिवीजन या वर्कशॉप का चयन सावधानी से भरें। आवेदन करते समय 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करने होंगे। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
Updated on:
19 Feb 2026 10:58 am
Published on:
19 Feb 2026 10:56 am
