शिक्षा

SSC GD Constable Result 2025: जल्द आ सकता है SSC GD का रिजल्ट, ssc.gov.in वेबसाइट पर करें चेक 

SSC GD Constable Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्ह ही SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2025, 5:51 PM IST
SSC GD Constable Result 2025

SSC GD Constable Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्ह ही SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

सीबीटी मोड में हुई थी परीक्षा 

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। ये परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद प्रोविजिनल आंसर की जारी की गई थी और कैंडिडेट्स से ऑब्जेक्शन मांगे गए थे। ऐसे में छात्रों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

परीक्षा में सामान्य ज्ञान (GK), भाषा आधारित टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी), गणित और इंटेलिजेंस और रीजनिंग सेक्शन से सवालों के जवाब देने थे। प्रत्येक सेक्शन में 20 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे और प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक थे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटने का नियम था।

ऐसे देखें रिजल्ट (SSC GD Constable Result How To Download) 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

-यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें

-इसके बाद अपने नाम और रोल नंबर वाले पीडीएफ को खोजें और उस पर क्लिक करें

-भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें

रिजल्ट जारी होने के बाद का प्रोसेस 

रिजल्ट के साथ ही SSC GD के लिए कटऑफ भी जारी कर दिया जाएगा। कट-ऑफ अंक प्राप्त करने के बाद कैंडिडेट्स अगले चरण में आगे बढ़ेंगे, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और एक मेडिकल परीक्षा शामिल है। जहां एक तरफ PET में दौड़ना, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल है। वहीं PST में लंबाई, वजन और छाती की जांच की जाती है। कैंडिडेट्स का फुल बॉडी चेकअप होता है। खित परीक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद PET/PST के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Updated on:
5 Apr 2025, 5:51 PM IST
Published on: