शिक्षा

लेट आने की वजह से छात्र को स्कूल में रोज खानी पड़ती थी मार, वजह पता चली तो टीचर की आंखों में आए आंसू

आखिरकार टीचर भी परेशान हो जाता है कि ऐसी क्या मजबूरी की वो रोज लेट आता है और वजह भी किसी को नहीं बताता है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 3:50 PM IST
Teacher punishment to student
लेट आने की वजह से छात्र को स्कूल में रोज खानी पड़ती थी मार, वजह पता चली तो टीचर की आंखों में आए आंसू

इन दिनों सोशल मीडिया में एक शॉर्ट फिल्म वायरल हो रही है, जिसमें एक टीचर क्लास में लेट आने वाले एक स्टडेंट को पनिशमेंट देता है। वह स्टूडेंट रोज लेट आता है और उसे टीचर से रोज मार खानी पड़ती है। टीचर उसे लेट आने का कारण पूछता है लेकिन वो कुछ भी नहीं बोलता है और छुपछाप रोज मार खाकर क्लास में बैठ जाता है।

फहाद मकसूसी नाम के शख्स ने पोस्ट की ये शॉर्ट फिल्म
आखिरकार टीचर भी परेशान हो जाता है कि ऐसी क्या मजबूरी की वो रोज लेट आता है और वजह भी किसी को नहीं बताता है। आपको बता दें यह शार्ट फिल्म यूट्यूब पर फहाद मकसूसी नाम के एक शख्स ने पोस्ट की है। एक दिन ऐसे ही संयोग से वो टीचर सुबह के वक्त जॉंगिंग के लिए निकले हुए थे। इस दौरान उन्होंने उस स्टूडेंट को साइकिल से जाते हुए देखा। तब टीचर ने उसका पीछा किया।

लेट आने की वजह जाने के बाद टीचर ने छात्र को लगे लगाया
आपको बता दें टीचर इसलिए उसका पीछा कर रहा था कि ताकि उसके लेट आने की वजह का पता चल सके और आखिरकार टीचर वो वजह जानने में कामयाब हो गया। लेकिन जब उसको बच्चे की लेट आने की हकीकत पता चली तो वो अपने आप पर पछताने लगा। दरअसल लड़का रोज सुबह अखबार बांटता था और इसी के चक्कर में वह रोज स्कूल लेट पहुंचता था। उस दिन जब लड़का देर से स्कूल पहुंचता था तो टीचर ने उसे पनिशमेंट देने की बजाय रोते हुए अपने गले लगा लिया। टीचर और स्टूडेंट के ऐसे मिलन को देखकर वहां मौजूद सभी बच्चों की आंखे नम हो गई।

Published on: