हाल ही में M3M India और Hurun Research Institute ने टॉप अमीरों की लिस्ट जारी की है। जिसमें देश के टॉप अमीर आदमी का नाम सामने आया है। आइए जानते हैं देश के टॉप अमीरों की लिस्ट और उनके एजुकेशन के बारे में।
Top 5 richest indians in 2025: हर साल देश और दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट जारी की जाती है। जिसके मुताबिक यह आंकलन लगाया जाता है कि किसके पास कितना पैसा है या कौन कितना अमीर है। हाल ही में M3M India और Hurun Research Institute ने टॉप अमीरों की लिस्ट जारी की है। जिसमें देश के टॉप अमीर आदमी का नाम सामने आया है। इसके मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार एक बार फिर देश के सबसे अमीर बन गए हैं। इसके अनुसार अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ आंकी गई है। आइए जानते हैं देश के टॉप अमीरों की लिस्ट और उनके एजुकेशन के बारे में।
| क्रमांक | नाम | 2025 में संपत्ति (₹ करोड़) | संपत्ति में बदलाव (%) | कंपनी |
|---|---|---|---|---|
| 1 | मुकेश अंबानी एवं परिवार | 9,55,410 | -6% | रिलायंस इंडस्ट्रीज |
| 2 | गौतम अडानी एवं परिवार | 8,14,720 | -30% | अडानी समूह |
| 3 | रोशनी नाडर मल्होत्रा एवं परिवार | 2,84,120 | नया | एचसीएल |
| 4 | सायरस एस. पूनावाला एवं परिवार | 2,46,460 | -15% | सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया |
| 5 | कुमार मंगलम बिरला एवं परिवार | 2,32,850 | -1% | आदित्य बिड़ला समूह |
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। मुकेश अंबानी के एजुकेशन बैकग्राउंड की बात करें तो मुकेश अंबानी ने मुंबई के हिल ग्रेंज हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने Institute of Chemical Technology (ICT), मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। आगे की पढ़ाई के लिए वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका गए, जहां उन्होंने एमबीए की पढ़ाई शुरू की, लेकिन बाद में बीच में ही पढ़ाई छोड़कर भारत लौट आए। उन्होंने अपनी स्टैनफोर्ड की डिग्री पूरी नहीं की।
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की शिक्षा की कहानी काफी अलग है। उनके एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन पहले साल के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। जिसके बाद वो बिजनेस में लग गए और कारोबार को आगे बढ़ाया। उनकी शुरुआती पढ़ाई शेठ सी.एन. विद्यालय, अहमदाबाद से हुई थी। आज गौतम अडानी का बिजनेस पूरी दुनिया में फैला हुआ है।
HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा देश की पहली महिला हैं जो किसी आईटी कंपनी की प्रमुख बनीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, शिकागो से मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) किया। रोशनी नाडर की शैक्षणिक बैकग्राउंड ने उन्हें वैश्विक स्तर पर मैनेजमेंट की समझ और मॉडर्न बिजनेस दृष्टिकोण दिया। HCL Technologies का कारोबार दुनिया भर में फैला हुआ है।
टॉप अमीर आदमी की लिस्ट में चौथे नंबर पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक और चेयरमैन सायरस पूनावाला का नाम आता है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों में आता है। उनके पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और बाद में डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की। उनका झुकाव वैज्ञानिक रिसर्च की ओर रहा इसी कारण वे हेल्थकेयर सेक्टर में एक बड़ा नाम बन पाएं हैं।
आदित्य बिड़ला ग्रुप के मालिक कुमार मंगलम बिरला हैं। उनके एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की। कुमार मंगलम बिरला कम उम्र से ही कारोबार को संभाल रहे हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप का कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है।