शिक्षा

UGC NET RESULT 2023: कब आएगा यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट

UGC NET RESULT 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा UGC NET दिसंबर 2022 के परिणामों का इंतजार उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच आप को बता दे की UGC NET के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं।  

2 min read
UGC NET RESULT 2023

UGC NET RESULT 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा UGC NET दिसंबर 2022 के परिणामों का इंतजार उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच आप को बता दे की UGC NET के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल परीक्षा में 8.34 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। यूजीसी नेट 2023 की आंसर-की 23 मार्च को प्रकाशित की गई थी। उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का 25 मार्च, 2023 तक का समय दिया गया था। बता दे 21 फरवरी से 15 मार्च, 2023 तक कई चरणों में एग्जाम आयोजित की गई थी, यह परीक्षा 83 विषयों के लिए देश के 186 शहरों में आयोजित की गयी थी।

UGC NET दिसंबर 2022 कई चरणों में हुई थी एक्साम -

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा 21 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए देश के 186 शहरों में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई। इस एजाजमेंट के लिए देश भर में 663 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा की अंसार-23 मार्च को जारी की गई। यूजीसी नेट की दिसंबर 2022 परीक्षा में इस बार कुल 8,34,537 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें - JPSC recruitment 2023: नॉन- टीचिंग स्पेशलिस्ट डॉक्टर की भर्ती, कुल 771 पदों के लिए करें आवेदन


UGC NET दिसंबर 2022 का रिजल्ट कब आएगा?

यूनिवर्सिटी ग्रांट (यूजीसी) की ओर से आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के समाधान के बाद आयोग राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) अंतिम आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना है।

यूजीसी नेट (UGC NET) का ऐसे रिजल्ट देखें -

1. UGC NET का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारugcnet.nta.nic.inऔरntaresults.nic.in पर देख सकते हैं।
2. यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
3. फिर यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद फ्रीज नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और नामांकन बटन पर क्लिक करें।
4. अब अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - BPSC Prelims Result 2023: बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इतने कैंडिडेट्स हुए पास

Published on:
27 Mar 2023 04:15 pm
Also Read
View All