UGC NET Result : इस परीक्षा का आयोजन असिसटेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलो और पीएचडी प्रोग्राम के लिए किया जाता है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसे...
UGC NET Result : UGC NET RESULT JUNE 2024 का इंतजार छात्र बहुत बेसब्री से कर रहे हैं। इस परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30 अगस्त को करवाया गया था। साथ ही 2, 3, 4 और 5 सितंबर को भी इस परीक्षा का आजोयन करवाया गया था। UGC NET परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जून और दिसंबर महीने में इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
इस परीक्षा का आयोजन असिसटेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलो और पीएचडी प्रोग्राम के लिए किया जाता है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 30 सितंबर को UGC NET Result जारी किया जा सकता है। इस रिजल्ट को NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर देखा जा सकता है। हलाकिं रिजल्ट की तारीख को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
इस वेबसाइट पर UGC NET Result 2024 और Scorecard के लिंक पर क्लिक करें।
जानकारी भरकर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद रिजल्ट और स्कोरकार्ड वेबसाइट पर दिख जाएगा।
रिजल्ट को डाउनलोड भी किया जा सकता है।
कई छात्रों व अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल रहता है कि UGC NET का Scorecard कब तक मान्य होता है। तो इसका जवाब है कि UGC NET का Scorecard जीवनभर के लिए वैध और मान्य रहता है। 2019 से पहले यह केवल तीन साल के लिए ही मान्य होता था। लेकिन साल 2019 में बदलाव करते हुए Scorecard को आजीवन वैध होने पर मुहर लगा दी गई थी।