शिक्षा

UP Budget 2026: यूपी में युवाओं को मिलेगा फ्री 40 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन, मुफ्त कोचिंग का भी प्रबंध

UP Budget: सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का जिक्र भी किया। प्रदेश के 163 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है।

2 min read
Feb 11, 2026
UP Budget 2026

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए साफ संकेत दे दिया है कि इस बार फोकस युवाओं पर है। डिजिटल सुविधा से लेकर नौकरी और स्वरोजगार तक सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट भाषण में युवाओं के लिए जो आंकड़े रखे गए, वे खासे चर्चा में हैं। सबसे बड़ी घोषणा डिजिटल सशक्तिकरण को लेकर रही। सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के युवाओं को 40 लाख नए टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। यह काम स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत किया जाएगा। इस योजना के विस्तार के लिए 2374 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। सरकार का दावा है कि अब तक करीब 49 लाख 86 हजार युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें

UP Finance Minister: कितने पढ़े-लिखे हैं यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना?

UP Budget 2026: रोजगार पर सरकार का दावा


बजट में रोजगार को लेकर भी बड़े आंकड़े पेश किए गए। सरकार ने कहा कि अब तक करीब 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस विभाग की बात करें तो वर्ष 2017 से अब तक 2 लाख 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा चुकी है। इनमें 1,83,766 पुरुष और 35,443 महिलाएं शामिल हैं। इस समय 60,244 गैजेट का ट्रेनिंग जारी है। वहीं 83,122 नॉन-गैजेट पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा विभाग में भी नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। मिशन रोजगार के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 8,966 पद भरे जा चुके हैं। सहायता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में 2017 से अब तक 34,074 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।

Uttar Pradesh Budget 2026: मुफ्त कोचिंग और फेलोशिप


सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का जिक्र भी किया। प्रदेश के 163 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम के तहत 108 आकांक्षात्मक विकास ब्लॉक में युवाओं को नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है।

Published on:
11 Feb 2026 12:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर