शिक्षा

UP Home Guard Exam Syllabus And Pattern: यूपी होमगार्ड लिखित एग्जाम का सिलेबस और पैटर्न, दो घंटे की होगी परीक्षा 

UP Home Guard Exam Syllabus And Pattern: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से होमगार्ड के कुल 44,000 पदों पर जल्द ही भर्ती निकाली जा सकती है। सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। ऐसे में आइए, जानते हैं कि लिखित परीक्षा का सिलेबस क्या होगा और पैटर्न कैसा रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 2:17 PM IST
UP Home Guard Exam Syllabus And Pattern

UP Home Guard Exam Syllabus And Pattern: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से होमगार्ड के कुल 44,000 पदों पर जल्द ही भर्ती निकाली जा सकती है। 44,000 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। वहीं सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। ऐसे में आइए, जानते हैं कि लिखित परीक्षा का सिलेबस क्या होगा और पैटर्न कैसा रहेगा।

यूपी होमगार्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेबस और पैटर्न को समझना काफी जरूरी है। कैंडिडेट्स इस सिलेबस के अनुसार अपनी रणनीति तैयार करें। इस बार भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसे में सिलेबस भी जारी नहीं किए गए हैं। आइए, देखते हैं वर्ष 2024 का यूपी होमगार्ड का सिलेबस क्या था- 

दो घंटे की होगी परीक्षा, देखें एग्जाम पैटर्न

यूपी होमगार्ड परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा 300 अंकों की ली जाती है। सिलेबस में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता और मानसिक योग्यता/बुद्धि/तर्क क्षमता जैसे विषय शामिल हैं। इसके साथ ही कांस्टेबल परीक्षा की तरह जनरल विषय भी होते हैं। साथ ही GK/GS भी रहेंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं।

यूपी होमगार्ड सिलेबस 

यूपी होमगार्ड परीक्षा 2024 के लिए सामान्य हिंदी पाठ्यक्रम में गगद्यांश, शब्दों को सही करना, पत्र लेखन, विलोम शब्द, पर्यायवाची, मुहावरे और लोकोक्तियां आदि से सवाल पूछे जाएंगे। वहीं सामान्य ज्ञान में राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, मानव अधिकार, साइबर अपराध, उत्तर प्रदेश में राजस्व, पुलिस एवं सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति एवं सामाजिक प्रथाओं से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। 

Updated on:
9 Apr 2025, 2:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
PhD New Rule: बिना थीसिस लिखे भी मिलेगी Phd की डिग्री, इस IIT ने शुरू किया नया स्टार्टअप मॉडल; प्रोडक्ट बनाकर कमाने होंगे 10 लाख रुपये

राजस्थान में 211 प्राचार्यों के कार्यग्रहण नहीं करने पर शिक्षा विभाग सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट,जयपुर में सबसे अधिक 34 प्रकरण

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, पहली बार अजमेर बोर्ड कराएगा परीक्षा, जानिए सैलरी और नए नियम

स्कूलों में चलेगा ई-वेस्ट जागरूकता अभियान, क्विज से सीखेंगे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही प्रबंधन

UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल