शिक्षा

UPSC अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने में बचे थे कुछ ही साल

UPSC Chief Manoj Soni: संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 में खत्म होने वाला था। लेकिन अपने कार्यकाल के खत्म होने से ठीक 5 साल पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
2 min read
Manoj Soni

UPSC Chief Manoj Soni: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 2029 में पूरा होने वाला था। लेकिन अपने कार्यकाल के पूरा होने से ठीक पहले उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा। जो बातें सामने निकलकर आ रही हैं, उसके मुताबिक सोनी ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। जून के आखिरी सप्ताह में मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया। हालांकि, अभी इस्तीफा स्वीकार होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इस वजह से दिया इस्तीफा (Manoj Soni)

मनोज सोनी ने 2017 में यूपीएससी के सदस्य के रूप में ज्वॉइन किया था। उन्हें 2023 में यूपीएससी का अध्यक्ष (UPSC Chief) बनाया गया। उनका कार्यकाल वर्ष 2029 में खत्म होने वाला था। लेकिन उससे ठीक पहले मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सोनी ने अनुपम मिशन में अधिक समय देने के लिए इस्तीफा दिया है।अनुपम सोनी गुजरात में स्थित स्वामीनारायण संप्रदाय की एक शाखा है।

मनोज सोनी वर्ष 2020 में दीक्षा प्राप्त करने के बाद मिशन के अंदर एक साधु या निष्काम कर्मयोगी बन गए थे। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके इस्तीफे और पूजा खेड़कर मामले के तार आपस में नहीं जुड़े हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों से इस पद से इस्तीफा दिया है।

सिर्फ 40 साल की उम्र में बने कुलपति (UPSC Chief)

बता दें, सोनी पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं। यही कारण है कि वर्ष 2005 में मनोज सोनी को गुजरात के वडोदरा में स्थित एमएस विश्वविद्यालय (AIIMS University) का कुलपति नियुक्त किया गया था। उस समय सोनी की उम्र सिर्फ 40 साल थी। उनके नाम सबसे कम उम्र के कुलपति का रिकॉर्ड रहा है। इसके बाद सोनी को गुजरात के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति बनाया गया।  

Updated on:
20 Jul 2024 05:39 pm
Published on:
20 Jul 2024 10:33 am