शिक्षा

Viral Job Offer: बेंगलुरु के AI स्टार्टअप का अनोखा जॉब ऑफर, बिना डिग्री, रिज्यूमे और इंटरव्यू के मिलेगी 1 करोड़ की नौकरी

Job Offer: इस अनूठे जॉब ऑफर को स्मॉलेस्ट एआइ स्टार्टअप के फाउंडर सुदर्शन कामथ ने एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट ने लाखों व्यूज और हजारों प्रतिक्रियाएं बटोर ली हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2025, 4:02 PM IST
Viral Job Offer
Job (AI Generated Image-Gemini)

Viral Bengluru Tech Job: वर्ल्ड यूथ स्किल डे (15 जुलाई) से पहले सामने आई एक अनोखी वैकेंसी ने परंपरा से हटकर स्टार्टअप की भर्ती क्रांति के बदलाव पुख्ता किया है। बेंगलूरु स्थित स्टार्ट अप स्मॉलेस्ट एआइ ने 1 करोड़ रुपए के सालाना पैकेज पर फुल स्टैक टेक लीड की खोज शुरू की है, वो भी बिना किसी इंटरव्यू मैराथन या डिग्री की शर्त के। इस अनूठे जॉब ऑफर को स्मॉलेस्ट एआइ स्टार्टअप के फाउंडर सुदर्शन कामथ ने एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट ने लाखों व्यूज और हजारों प्रतिक्रियाएं बटोर ली हैं।

Viral Job Offer: क्या है ऑफर में


पदः फुल-स्टैक टेक लीड
सैलरी : 1: 60 लाख फिक्स 40 लाख की कंपनी इक्विटी
लोकेशन: बेंगलूरु (ऑन- साइट, हफ्ते में 5 दिन)
वर्क कल्चर: फ्लेक्सिबल टाइम, लेकिन डेडलाइन पक्की

कैलिफोर्निया में रह रहे भारतीय मूल के तकनीकी विशेषज्ञ कामथ का स्टार्टअप पहले भी बिना रिज्यूमे वाले 40 लाख के ऑफर से चर्चा में रहा हैं हालांकि, इस बार पैकेज भी बड़ा है और सोच भी ।

Viral Bengluru Tech Job: ऐसे कर पाएंगे आवेदन


आवेदक को सिर्फ 100 शब्दों में अपना परिचय और अपने सर्वश्रेष्ठ टेक्निकल प्रोजेक्ट्स के लिंक मेल करने हैं। वहीं, जरूरी स्किल्स में Next. js, Python, React. js में महारत और 4-5 साल का अनुभव होना चाहिए, खासतौर पर स्केलेबल सिस्टम्स तैयार करने में। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ में एक यूजर ने लिखा, 'रिज्यूमे फाड़ो, असली नौकरी यही है!' दूसरे ने कमेंट किया, 'यह ऑफर स्किल पर फोकस करता है, डिग्री की दीवारें तोड़ता है। '

Updated on:
13 Jul 2025, 4:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All