
Image Source: Social Media
Agniveer Air Force Recruitment: भारतीय वायुसेना की अग्निवीर वायु भर्ती में युवाओं के लिए बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। वायुसेना ने अभ्यर्थियों को मौका देते हुए अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का फैसला किया है। अब पहले जहां अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष तय थी वहीं अब 22 वर्ष तक के युवा भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस फैसले से उन युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा जो आयु सीमा के कारण पहले आवेदन नहीं कर पा रहे थे।
जोधपुर स्थित वायुसैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी अभिषेक कटोच ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से दोबारा शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
हाल ही में जारी किए गए कोरिजेंडम के माध्यम से आयु सीमा में बदलाव की जानकारी दी गई है। नए नियमों के अनुसार अब ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच है। इन दोनों तिथियों को मान्य माना जाएगा। इस बदलाव के बाद अधिक संख्या में युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
अग्निवीर वायु भर्ती के माध्यम से युवाओं को देश की सेवा करने का मौका मिलता है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षण जैसे चरण शामिल होते हैं। इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को वायुसेना में अग्निवीर के रूप में नियुक्त किया जाता है।
Updated on:
05 Mar 2026 09:14 am
Published on:
05 Mar 2026 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
