3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: भगत की कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस 1 अप्रैल से फिर पूरे रूट पर चलेगी, टिकट बुकिंग शुरू

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मू तवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस को 1 अप्रेल से पुनः अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर संचालित करने का निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification
Bhagat Ki Kothi-Jammu Tawi Express

भगत की कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस (फाइल फोटो)

जोधपुर। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मू तवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस को 1 अप्रेल से पुनः अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर संचालित करने का निर्णय लिया है। लंबे समय से आंशिक रूप से रद्द चल रही यह ट्रेन अब फिर से जोधपुर से जम्मू तक सीधी सेवा दे सकेगी।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था। विशेष रूप से ब्रिज संख्या-17 पर आई तकनीकी समस्या के चलते ट्रेन संख्या 14803/14804 को पठान कोट से जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के बीच 31 मार्च तक आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा था। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

इन स्टेशनों पर चल रहा तकनीकी काम

रेलवे अधिकारियों के अनुसार कठुआ और माधोपुर स्टेशनों के बीच आवश्यक मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्य अब लगभग पूरा कर लिया गया है। सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद ट्रेन को पुनः पूरे मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया गया है।

जोधपुर से 1 अप्रेल को रवाना होगी

नई व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस 1 अप्रेल से जोधपुर से रवाना होगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 14804 जम्मू तवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 अप्रेल से नियमित रूप से संचालित की जाएगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के लिए अग्रिम आरक्षण भी प्रारंभ कर दिया गया है।

यात्रियों को मिलेगी राहत

ट्रेन सेवा बहाल होने से राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के बीच सीधा रेल संपर्क फिर मजबूत होगा। इससे न केवल आम यात्रियों बल्कि व्यापारिक और धार्मिक यात्राओं पर जाने वाले लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि सेवा पुनः शुरू होने से यात्रियों को अब निर्बाध और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सकेगा।