शिक्षा

Winter Vacation: इस राज्य में शीतकालीन अवकाश घोषित, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

Winter Vacation: विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक छुट्टी 01 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2024, 8:03 PM IST
Winter Vacation in Haryana
Winter Vacation in Haryana

Winter Vacation in Haryana: हरियाणा के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि राज्य में अवकाश की घोषणा हो सकती है। शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी करते हुए इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक छुट्टी 01 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक रहेगा। कुल मिलाकर 15 दिनों की छुट्टी रहने वाली है। गुरुवार 16 जनवरी 2025 से स्कूल वापस खुल जाएंगे।

Winter Vacation in Haryana: नोटिस किया गया जारी


माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा ने नोटिस जारी करके यह आदेश जारी किया है। नोटिस में बताया गया कि राज्य के सभी विद्यालयों में 01 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। नोटिस में आगे लिखा हुआ था कि स्कूल पुनः 16 जनवरी 2025 (वीरवार) से खुलेंगे। सभी स्कूलों से आग्रह है कि इस आदेश का अनुपालन करें।

Winter Vacation: इन राज्यों में हो चुकी है अवकाश की घोषणा


दूसरे राज्यों में शीतकालीन अवकाश की बात करें तो पिछले दिनों ही राजस्थान सरकार ने 25 दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी कई दिनों पहले ही अवकाश की घोषणा कर दी गई थी। दिल्ली और जम्मू-कश्मीर सरकार में भी छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में 1 से 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

Updated on:
27 Dec 2024, 8:03 PM IST
Published on: