24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dr Manmohan Singh Death: इन राज्यों में आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जानें आपके यहां का अपडेट

Manmohan Singh Death: देशभर में मनमोहन सिंह के निधन पर उनके सम्मान में पूरे देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 27 Dec 2024, 1:55 AM IST

Dr Manmohan Singh Death

Dr Manmohan Singh Death

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। देशभर में मनमोहन सिंह के निधन पर उनके सम्मान में पूरे देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया गया है।

Dr Manmohan Singh Death: इन दो राज्यों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद


खबर लिखे जाने तक कर्नाटक और तेलंगाना में 27 दिसंबर 2024 को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दोनों राज्यों ने यह फैसला लिया है कि राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे।

Manmohan Singh: अभी सिर्फ दो राज्यों ने लिया है फैसला


कर्नाटक और तेलंगाना के अलावा खबर लिखे जाने तक किसी भी राज्य ने स्कूल- कॉलेज में अवकाश की घोषणा नहीं की है। हालांकि इस स्थिति में तड़के सुबह भी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए जाते हैं। तो ऐसा हो सकता है कि सुबह तक कुछ और राज्य इस संबंध में आदेश जारी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी "Is tomorrow school holiday" ट्रेंड कर रहा है।