2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Assembly News Headlines, Jan 31 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines, January 31, 2026: आज के न्यूज में कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान, सैनिटरी पैड को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सहित कई अन्य खबरें शामिल हैं। साथ ही आज का सुविचार भी दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jan 31, 2026

School Assembly News Headlines, Jan 31 2026

School Assembly News Headlines, Jan 31 2026

Today School Assembly News Headlines (31 January 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 31 January 2026: देश की जरुरी खबर

  • कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी की तारीफ की-कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी के नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक ईमानदार नेता बताया। उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा हो रही थी।
  • पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर बवाल-पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की भारतीय इतिहास को लेकर की गई टिप्पणी पर एक बार फिर से बवाल हो गया है। एक वीडियो में अंसारी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गजनवी और लोधी बाहर से नहीं आए थे, बल्कि वह भारतीय लुटेरे थे।
  • सुप्रीम कोर्ट का फैसला, स्कूल में लड़कियों को मिले फ्री सैनिटरी पैड-सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे सभी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त में बायोडिग्रेडेबल (पर्यावरण के अनुकूल) सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराएं।
  • मंदिरों से चोरी की गई 3 मूर्तियां भारत को लौटाएगा अमेरिका-अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित प्रसिद्ध स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट ने घोषणा की कि वह तमिलनाडु के मंदिरों से अवैध रूप से निकाली गई तीन प्राचीन कांस्य मूर्तियों को भारत सरकार को वापस करेगा।
  • इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग-कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। उस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग अहमदाबाद में करानी पड़ी।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • पत्नी बहुत सुंदर लगी इसीलिए बना दिया गृह सचिव: डोनाल्ड ट्रंप-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि उन्होंने डग बर्गम को इसलिए गृह सचिव बनाया क्योंकि उन्हें उनकी पत्नी बहुत आकर्षक लगी।
  • पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 14 साल बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू-गुरुवार को बांग्लादेश एयरलाइंस की पहली व्यावसायिक उड़ान ढाका से कराची पहुंची। पहली उड़ान में लगभग 150 यात्री सवार थे।
  • इजरायल दो साल बाद खोलने जा रहा है गाजा-एजिप्ट को जोड़ने वाली राफा क्रॉसिंग-इजरायल ने गाजा से मिस्र को जोड़ने वाले राफा क्रॉसिंग को खोलने का फैसला किया है। लगभग दो साल बाद 1 फरवरी से इस रास्ते से आवागमन शुरू हो जाएगी।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी त T20 आज
भारत तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी T20 आज खेलेगा। पांच मैचों की सीरीज में भारत 3-1 से आगे हैं।

आज का सुविचार

"जब पढ़ाई बोझ लगे, तब याद रखना- यही मेहनत तुम्हें भीड़ से अलग बनाएगी।"

Story Loader