चुनाव

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: वाराणसी की सुरक्षित सीट अजगरा जहां सामाजिक समीकरण सब पर भारी

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: बनारस जिले की एक मात्र सुरक्षित सीट अजगरा, गोमती नदी के तट पर बसा ये क्षेत्र जहां सामाजिक समीकरण सारे समीकरण पर हमेशा रहता है भारी। 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई ये सीट। 2017 में भाजपा-सुभासपा गठबंधन के तहत सुभासपा ने सीट पर किया था कब्जा।

less than 1 minute read
Jan 15, 2022
अजगरा विधानसभा क्षेत्र

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

वाराणसी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022, वाराणसी जिले की एक मात्र सुक्षित सीट है अजगरा। ये सीट 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। गोमती नदी के तट क्षेत्र का इलाका ही है अजगरा विधानसभा क्षेत्र। पहले ये गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में आती रही। इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दृष्टिकोण से सामाजिक समीकरण ही सबसे अहम है।

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडय रह चुके हैं इस क्षेत्र के विधायक

अजगरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र जब सैदपुर आंशिक नाम से जानी जाती रही, तब भाजपा से केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय दो बार विधायक चुने गए। परिसीमन के बाद जब 2012 में ये सुरक्षित सीट बनी तब पहले विधायक रहे बसपा से त्रिभुवन राम जो अब भाजपा में हैं। वहीं दूसरी बार भाजपा-सुभासपा गठबंधन से सुभासपा के कैलाश नाथ सोनकर विजयी हुए।

वाराणसी के इन ब्लॉकों को किया गया है शामिल
चोलापुर, चिरईगांव, हरहुआ, पिंडरा और बड़ागांव ब्लॉक के गांवों को मिला कर बना अजगरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र

विजयी विधायक (उपलब्ध आंकड़ों के तहत)

वर्ष-नाम-पार्टी
1974-प्रभुनारायण-कांग्रेस
1977-उदय नारायण-जेएनपी
1980-रामकरन-जेएनपी
1984-राजित प्रसाद-लोक दल
1989-राजित प्रसाद-जनता द
1992-डॉ महेंद्र नाथ पांडेय-भाजपा
1993-लाल जी- बसपा
1996-डॉ महेंद्र नाथ-भाजपा
2002- कैलाश नाथ यादव-बसपा
2005 उपचुनाव- राजनाथ यादव- सपा
2007-दीनानाथ पांडेय-सपा
2012- त्रिभुवन राम-बसपा
2017-कैलाश नाथ सोनकर-सुभासपा

प्रमुख दावेदार

कांग्रेस-नाथू राम, डॉ राजेश कुमार चौधरी, राहुल राज, राजेंद्र प्रसाद, सन्नी दयाल, प्रमोद कुमार सोनकर, आशा देवी

सपा-कैलाश नाथ सोनकर , लालजी सोनकर, सुनील सोनकर, लालबाबू सोनकर, पूर्व विधायक अमित सोनकर

भाजपा- पूर्व विधायक (बसपा) टी राम, विनोद सोनकर शास्त्री

बसपा-सुभाष जैसल

मुद्दे

बेरोजगारी, विकास के लिहाज से अत्यंत पिछड़ा

मतदाता

कुल मतदाता-368938
पुरुष-197001
महिला-171926
थर्ड जेंडर-11

Published on:
15 Jan 2022 03:16 pm
Also Read
View All