चुनाव

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा स्टार प्रचारक ब​बीता फोगाट पर गठबंधन कार्यकर्ताओं का कातिलाना हमला,ताबड़तोड़ दबिश

UP Assembly Elections 2022 भाजपा स्टार प्रचारक और पूर्व अंतराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट पर सपा रालोद गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान जान लेने की नियत से फायरिंग भी की गई। लेकिन बबीता फोगाट बाल—बाल बच गई।

less than 1 minute read
Feb 07, 2022
UP Assembly Elections 2022 : भाजपा स्टार प्रचारक ब​बीता फोगाट पर गठबंधन कार्यकर्ताओं का कातिलाना हमला,ताबड़तोड़ दबिश

UP Assembly Elections 2022 भाजपा की स्टार प्रचारक व पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट व भाजपा प्रत्याशी की पत्नी सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा थाना सरधना क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान सपा रालोद गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों से लैस होकर फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी समर्थक और कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस रविवार की पूरी रात आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देती रही। लेकिन आज तक कोई हमलावर हाथ नहीं लगा।

घटना गत शनिवार की है। सिवालखास विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह की पत्नी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट जनसंपर्क करने के लिए दबथुवा गांव पहुंचीं थीं। जनसंपर्क के बाद ये सभी लोग भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कुमार के घर पर थे। इस दौरान सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि जैसे ही इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने घर में घुस कर लाठी डंडों से हमला कर दिया और फायरिंग भी शुरू कर दी। हमले में एक महिला कार्यकर्ता सहित मंडल अध्यक्ष भी घायल हो गए।

इसके बाद बबीता फोगाट थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर देते हुए आठ नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस पूरे प्रकरण पर इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Published on:
07 Feb 2022 12:39 pm
Also Read
View All