चुनाव

UP Assembly Elections 2022 : कांग्रेस की महिला प्रत्याशी अब स्कूटी से करेंगीं चुनाव प्रचार, साथ में मिलेगा एक-एक स्मार्टफोन

UP Assembly Elections 2022 : लखनऊ में बीती 8 दिसंबर को कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग से ‘शक्ति विधान’ के नाम से घोषणापत्र जारी किया था। कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ महिलाओं के स्‍वाभिमान, स्‍वालम्‍बन, शिक्षा, सम्‍मान, सुरक्षा और सेहत समेत कई अन्य महत्‍वपूर्ण ऐलान किए गए हैं। इसके अलावा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का भी एलान किया था।

2 min read
Dec 20, 2021

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन की तलाश में जुटी कांग्रेस पार्टी यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा का चुनाव प्रियंका गांधी के चेहरे पर लड़ रही है। कांग्रेस इस चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का नारा है, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'। यूपी कांग्रेस अपने इसी मिशन के तहत चुनावी रणनीति को अंजाम दे रही है। अब कांग्रेस महिला प्रत्याशियों को स्कूटी देने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की करीब सवा सौ स्कूटी खरीदने की तैयारी में है। कांग्रेस ये सभी स्कूटी पार्टी की महिला प्रत्याशियों को देगी। स्कूटी के साथ ही कांग्रेस ने स्मार्ट फोन देने की भी बात कहीं थी। कांग्रेस की महिला प्रत्याशी इन्हीं स्कूटी के जरिए क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेगी।

कांग्रेस ने जारी किया है महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र

बता दें कि कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में एक नई शुरूआत की है। प्रियंका ने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी कर महिला सशक्तीकरण की शुरूआत की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया।

पंचायतों में कांग्रेस की देन है 33 फीसदी आरक्षण

प्रियंका ने कहा था कि सबसे पहले कांग्रेस ने ही पंचायतों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्‍यवस्‍था की थी। देश को पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उत्‍तर प्रदेश को पहली महिला मुख्‍यमंत्री सुचेता कृपालानी कांग्रेस ने ही दी। हमारे देश में पहली महिला प्रधानमंत्री तब बनी थीं जब दुनिया के तमाम अग्रणी देशों में भी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी न के बराबर थी। ये कांग्रेस पार्टी की ही सोच थी।

सवा सौ स्कूटी खरीदेगी यूपी कांग्रेस

प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के एलान के बाद अब यूपी कांग्रेस ने घोषणा के तहत कामों को अंजाम देने शुरू कर दिया है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित सभी महिला प्रत्याशियों को स्कूटी देने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस करीब 125 स्कूटी खरीदेगी। इसके अलावा कांग्रेस स्कूटी के साथ ही स्मार्टफोन भी महिला प्रत्याशियों को देगी। अब कांग्रेस द्वारा दी जाने वाली स्कूटी से पार्टी की महिला प्रत्याशी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेगी।

Published on:
20 Dec 2021 01:03 pm
Also Read
View All