चुनाव

MP Assembly Election Update 2023: मध्य प्रदेश में तो खिलेगा “कमल” ही, जानिए कैसे

MP Assembly Election Update 2023: MP में अब तक जितने रुझान सामने आए है। उन सभी में भारतीय जनता पार्टी आगे है।

2 min read
 madhyapradesh-exit-polls-2023-updates-will-congress-buck-the-trend-mp-chhattisgarh-mizoram-telangana-assembly-election-result-election-commission-reschedules-timeline

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही शनिवार (30 नवंबर) को शाम साढ़े 5 बजे से ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर एग्जिट पोल सामने आने लगे है। अब तक जितने भी एग्जिट पोल सामने आए है। उन सभी में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। लेकिन कई चैनलों ने MP में फिर से भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में कमल आगे

अब तक आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी देश की मध्य प्रदेश में लगातार बढ़त बनाए हुए है। यहां उसकी लड़ाई कांग्रेस से है। इस वक्त मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। शुरुआती रुझानों में लगभग भाजपा को बहुमत मिल चुका है

कौन कितनी सीटें दे रहा था…

मध्य प्रदेश में इंडिया टुडे ग्रुप ने भाजपा को 140 से 162, कांग्रेस को 68 से 90 और अन्य को 0 से 3 सीट दिया है। वहीं, दैनिक भास्कर ने भाजपा को 95 से 115, कांग्रेस को 105 से 120 और अन्य को 0 सीट दिया है। जन की बात ने भाजपा को 100 से 123, कांग्रेस को 102 से 125 और अन्य को 0 सीट दिया है। न्यूज 24 ने भाजपा को 151 और कांग्रेस को 74 सीट दिया है। रिपब्लिक टीवी ने 118 से 130 कांग्रेस को 97 से 107 सीट दिया है।

मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल

सभी एग्जिट पोल्स ने 2018 में बताया था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी है। इस दौरान यहां सीएनएक्स ने कांग्रेस को 89, भाजपा 126 और अन्य को 15 सीटों का अनुमान लगाया था। जो गलत साबित हुई थी। वहीं, न्यूज 24-पेस मीडिया ने कांग्रेस को 115 सीटें, भाजपा 103 सीटें और अन्य को 10 सीटें का एग्जिट पोल किया था। यह लगभग सही रही। जबकि, एबीपी-सी वोटर्स द्वारा कांग्रेस को 126 सीटें और भाजपा को 94 सीटें दी गईं और न्यूज नेशन ने कांग्रेस को 105-109 सीटें, भाजपा 108-112 सीटें और अन्य को 11-15 सीटों का अनुमान जताया था।

नतीजे

रिजल्ट आने पर यहां भाजपा को झटका लगा और पार्टी बहुमत से दूर 109 सीटों पर सिमट गयी। जबकि, कांग्रेस ने 3 चुनाव बाद सत्ता में कदम रखा और अपने नाम 114 सीटें कब्जा किया। 7 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

Updated on:
03 Dec 2023 09:21 am
Published on:
30 Nov 2023 08:28 pm