चुनाव

Manipur Assembly Elections Result 2022: वाबगई से उषाम देबेन सिंह जीते, कांग्रेस के फजूर रहमान को 50 मतों हराया

Manipur Assembly Elections Result 2022 : वाबगई निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार उषाम देबेन सिंह जीत गए है। उषाम देबेन ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद फजूर रहमान को 50 मतों के मामूली अंतर से हराया। वाबगई विधानसभा सीट दूसरे चरण के दौरान 5 मार्च 2022 को मतदान किया गया था।

2 min read
Usham Deben wins from Wabgai

Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिपुर में विधानसभा चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गया है। बीजेपी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 17,000 से अधिक मतों से भारी जीत दर्ज की है। वाबगई निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार उषाम देबेन सिंह जीत गए है। उषाम देबेन ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद फजूर रहमान को 50 मतों के मामूली अंतर से हराया। वाबगई विधानसभा सीट दूसरे चरण के दौरान 5 मार्च 2022 को मतदान किया गया था। वाबगई विधानसभा सीट बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। इस संसदीय क्षेत्र से नागा पीपुल्स फ्रंट के Lorho S. Pfoze सांसद हैं।

इनके बीच हुआ कड़ा मुकाबला
बीजेपी के उषाम देबेन सिंह, कांग्रेस के एमडी फजूर रहीम, जद(यू) प्रत्याशी मोहम्मद सिकंदर अली और एनपीपी उम्मीदवार मायेंगबाम रंजीत सिंह किस्मत आजमा रहे थे। यहां मुकाबला कांटे का रहा है।

2012 और 2017 में फजूर रहीम ने उषाम का हराय था
बता दें कि साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उषाम देबेन सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे। मगर इस चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उषाम देबेन सिंह को कांग्रेस के उम्मीदवार फजूर रहीम ने 4,761 वोट से हराया। साल 2012 के चुनाव में कांग्रेस के फजूर रहीम ने तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे डॉ. उषाम देबेन सिंह को 3,348 वोट से हराया था।

यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022 : सीएम बीरेन सिंह ने 17,000 से अधिक भारी अंतर से जीती हिंगांग सीट

यह है सियासी समीकरण
आपको बता दें कि मणिपुर के वाबगई विधानसभा सीट पर 1974 से अबतक कुल 10 बार चुनाव हो चुके हैं। पहले विधानसभा चुनाव में ही कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया था। अबतक कुल 6 बार कांग्रेस के उम्मीदवार बावगई सीट पर अपनी जीत का परचम लहरा चुके हैं। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने ही बाजी मारी थी।

Published on:
10 Mar 2022 02:24 pm
Also Read
View All