चुनाव

UP Assembly Election 2022 : Valentine Day के दिन ईवीएम में बंद होगा 586 प्रत्याशियों का भाग्य, 9 जिलों की 55 सीटों पर होगा मतदान

UP Assembly Election 2022 दूसरे चरण के मतदान का शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। अब 14 फरवरी यानी वेलेटाइन डे के लिए मतदाता 586 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद करेंगे। इसका फैसला आगामी 10 मार्च को होगा। दूसरे चरण में सहारनपुर,मुरादाबाद मंडल के जिलों में मतदान हो रहा है।

2 min read
Feb 13, 2022
UP Assembly Election 2022 : Valentine Day के दिन ईवीएम में बंद होगा 586 प्रत्याशियों का भाग्य, 9 जिलों की 55 सीटों पर होगा मतदान

UP Assembly Election 2022 शनिवार की शाम को पांच बजते ही दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम गया। दूसरे चरण के लिए आगामी 14 तारीख यानी वेलेटाइन डे को मतदान होगा। इस दूसरे चरण में 586 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनका फैसला 9 जिलों की 55 सीटों के करीब दो करोड से अधिक मतदाता करेंग। दूसरे चरण में प्रदेश की नौं जिलों की 55 सीटों पर मतदान होना है। इनमें पश्चिमी उप्र की अधिकांश सीटें शामिल हैं।

जिन जिलों में मतदान दूसरे चरण में होना है। उनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदांयू, बरेली और शाहजहांपुर शामिल है। इन नौं जिलों में योगी के मंत्रियों की और सपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। मतदान के दूसरे दौर में दिग्गजों की किस्मत 14 फरवरी को ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिसके बाद फैसला 10 मार्च केा सुनाया जाएगा। जिलों में मतदान हो रहा है। उन जिलों में विधानसभा सीटों की बात करें तो सहारनपुर में 7,बिजनौर में 8,मुरादाबाद में 6,संभल में 4 रामपुर में 5,अमरोहा में 4,बदांयू में 6,बरेली में 9 और शाहजहांपुर में 6 जगहों पर मतदान होना है।

दूसरे दौर के मतदान में योगी सरकार में राजस्व मंत्री छत्रपाल सिंह बहेडी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं योगी सरकार में शहरी विकास राज्यमंत्री रहे महेश चंद्र गुप्ता बदायू सीट से चुनाव मैदान में हैं। रामपुर सीट से सपा के दिग्गज पूर्व मंत्री और विधायक आजम खान मैदान में हैं। आजम खान इस समय जेल में बंद हैं और वो जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। जेल में बंद आजम खान के पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान स्वार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उमर मदनी एआईएमआईएम की तरफ से देवबंद विधानसभा से चुनावी मैदान में है। पूर्व मंत्री और विधायक धर्म सिंह सैनी नकुड से ,चंद्र प्रकाश मौर्य बिल्सी सीट से चुनाव मैदान में हैं। इन सभी दिग्गजों के भाग्य का फैसला आगामी 14 फरवरी को होगा।

Published on:
13 Feb 2022 09:35 am
Also Read
View All