UP Assembly Elections 2022 पाकिस्तान की रहने वाली शमीमा ने 25 साल बाद भारत के उप्र में हो रहे विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग किया। शमीमा ने देवबंद में वोट डाली और भारत को पाकिस्तान से अच्छा बताया। उसने बता कि वाकई जितना अमन और सकून इस देश में है उतना कहीं नहीं है।
UP Assembly Elections 2022 उप्र के विधानसभा चुनाव की गूंज सरहद पार पाकिस्तान तक है। सरहद पार से भी लोग वोट डालने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। खाड़ी देशों से भी वोट देने के लिए मतदाताओं की कई फ्लाइटें उप्र में आई है। पहले और दूसरे चरण के मतदान में मेरठ,सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली,संभल जैसे जिलों में जो युवा विदेश में रहकर नौकरी कर रहे हैं वे भी मतदान करने के लिए आए। ऐसे ही पाकिस्तान की बेटी शमीम ने भी अपने मताधिकार का उपयोग कर राष्ट्र के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई।
शमीम परवीन पाकिस्तान की रहने वाली है और उसका निकाह सहारनपुर के देवबंद में हुआ है। पड़ोसी देश की बेटी ने पहली बार देवबंद में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान शमीम ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए वोट के दौरान लगाई गई स्याही को दिखाया। मतदान करने के बाद शमीन ने अपनी खुशी का इजहार किया। उसने कहा कि वह मतदान करके बेहद खुश है। शमीम ने कहा कि उसने शिक्षा और विकास के मुददे पर वोट किया है। वोट किस पार्टी को किया ये उसने नहीं बताया। लेकिन उसने इतना जरूर कहा कि वो भले ही पाकिस्तान की बेटी है। लेकिन वह अब भारत की बहू है। उसे यहां पर बहुत अच्छा लगता है। जितना अमन और सकून भारत में है उतना तो उनके मुल्क पाकिस्तान में भी नहीं है। बता दे कि सोमवार को प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दूसरा चरण का मतदान हुआ। जिसमें 9 जिलो ंकी 55 सीटों के लिए मतदान हुआ। जिसमें देवबंद में भी मतदान हुआ। इस दौरान देवबंद में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।
देवबंद विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में पाकिस्तान की बेटी शमीम परवीन ने वोट डालकर भारत की बहू होने का फर्ज निभाया। शमीम ने पहली बार अपने मत का उपयोग किया। शमीम परवीन के निकाह को 25 साल हो गए हैं। लेकिन इस 25 सालों में वह इस देश की मतदाता नहीं बन सकी थी। लेकिन इस बार उसका नाम वोटर लिस्ट में शामिल हुआ और वह मतदाता बन गई। जिसके बाद शादी के 25 साल बाद शमीम परवीन ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शमीम को अब भारतीय नागरिकता भी मिल गई है। जिससे वह बेहद खुश है।