चुनाव

UP Assembly Election 2022: चुनाव से पहले एक घर से 3 करोड़ से अधिक की नगदी बरामद

UP Assembly Election 2022: इससे पहले पुलिस को अलग-अलग गाड़ियों में करीब 2 करोड़ से अधिक कैश बरामद किया जा चुका है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2022, 11:25 AM IST
noida_cash_police.jpg

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की पहले चरण के मतदान जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, पुलिस को लगातार अवैध कैश बरामद हो रहा है। ताजा मामला नोएडा से जहां एक घर में 3 करोड़ से अधिक अवैध कैश बरामद किया गया है। रविवार को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की सेक्टर-44 स्थित प्रेमपाल सिंह नागर के मकान में भारी मात्रा में कैश रखा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस बल मौके पर पहुंच तलाशी की गई तो मकान के दूसरे माले पर किराए पर रहने वाले प्रेमपाल सिंह नागर के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ। हालांकि जब पुलिस ने प्रेमपाल सिंह नागर कैश के संबंधित जानकारी मांगी तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सके, जिसके बाद आयकर विभाग कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने कैश मिलते ही इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी। इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर आकर बरामद रकम की गिनती की तो कुल 3,70,50,000 (तीन करोड़ सत्तर लाख पचास हजार) रुपये थे।

यह पहला मौका नहीं है, जब पुलिस को अवैध कैश मिला हो इससे पहले पुलिस को अलग-अलग गाड़ियों में करीब 2 करोड़ से अधिक कैश बरामद किया जा चुका है।

दरअसल, आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अवैध हथियार, शराब वगैरह की तस्करी रोकने के लिए जिले से सटे सभी बॉर्डर व विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की गहन चेकिंग कर रही है।

Published on: