चुनाव

Chhattisgarh Exit Poll: छत्तीसगढ़ में बही बयार फिर आ रही कांग्रेस सरकार

Chhattisgarh Exit Poll: 30 नवंबर को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव जैसे ही खत्म हुए धीरे-धीरे राज्यों के एग्जिट पोल सामने आने लगे है।

less than 1 minute read
 rajasthan-exit-polls-2023-updates-will-congress-buck-the-trend-mp-chhattisgarh-mizoram-telangana-assembly-election-result-election-commission-reschedules-timeline

30 नवंबर को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव जैसे ही खत्म हुए धीरे-धीरे राज्यों के एग्जिट पोल सामने आने लगे है। अब तक छत्तीसगढ़ के लिए कई टीवी चैनलों ने अपना एग्जिट पोल दिया है। सबने सूबे में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई बताई है। इसके साथ ही लगभग कई चैनलों ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी के संकेत दिए है।

किसने किसे कितना सीट दिया

अब तक छत्तीसगढ़ के लिए आए एग्जिट पोल में आज तक ने भारतीय जनता पार्टी को 36 से 46 सीट दिया है। वहीं, राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को 40 से 50 सीट दिया है। वहीं, एबीपी न्यूज ने भाजपा को 36 से 48 और कांग्रेस को 41 से 53 सीट देने का अनुमान लगाया है। वहीं, इंडिया टीवी ने भाजपा को 30 से 40 और कांग्रेस को 46 से 56 सीट का अनुमान लगाया है।

छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर 2018 में मतदान हुआ था। एग्जिट पोल कराने वाली एजेंसी सीएनएक्स ने भाजपा को यहां 46 कांग्रेस को 35 और बसपा को 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। न्यूज 24-पेस मीडिया ने भाजपा को यहां 38, कांग्रेस को 48 सीटें जितने का अनुमान लगाया था। एबीपी ने 2018 में भाजपा को 39 तो कांग्रेस को 46 सीटें दी थीं। वहीं आजतक- एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को 55-65 सीटें, भाजपा को महज 21-31 सीटें दी थीं।

रिजल्ट

यहां के नतीजे जब सामने आए तो यहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की और पार्टी के 68 उम्मीदवार जीते। भाजपा को यहां करारा झटका लगा और पार्टी को महज 15 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

Published on:
30 Nov 2023 06:24 pm