चुनाव

ईवीएम में साइकिल निशान पर फेवीक्विक लगाकर मतदान प्रभावित करने का आरोप, सपा ने की शिकायत

आरोप है कि चंदौली में एक बूथ पर साइकिल निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक डाल दिया। इस कारण मतदान कुछ देर तक बाधित रहा। हालांकि, बाद में चंदौली पुलिस ने बताया कि मतदान दोबारा शुरू हो गया है।

less than 1 minute read
Mar 07, 2022
Samajwadi Party Allegations Feviquick was put on Cycle Mark in EVM

उत्तर प्रदेश में सोमवार सात मार्च को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) हो रही है। मतदान की शुरुआत से ही हर चरण की तरह इस चरण के लिए भी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने चुनाव आयोग से खराब ईवीएम मशीन और प्रभावित हो रहे मतदान को लेकर शिकायत शुरू कर दी है। आरोप है कि चंदौली में एक बूथ पर साइकिल निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक डाल दिया। इस कारण मतदान कुछ देर तक बाधित रहा। हालांकि, बाद में चंदौली पुलिस ने बताया कि मतदान दोबारा शुरू हो गया है।

मतदान पूरी तरह से था बाधित

सपा की ओर से कहा गया कि चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा-380 के बूथ संख्या 137 प्राथमिक विद्यालय करवत, दुल्हीपुर में साइकिल के निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक लगा दिया है। मतदान कार्य पूरी तरह से बाधित है। चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लें।

वहीं, इसके जवाब में चंदौली पुलिस ने कहा कि संबंधित अधिकारी द्वारा समस्या का तत्काल समाधान करा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले चौथे चरण के वोटिंग के दौरान लखीमपुर खीरी में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। लखीमपुर खीरी की सदर सीट के कादीपुरसानी गांव में किसी शरारती शख्स ने ईवीएम में फेवीक्विक डाल दिया था।

Published on:
07 Mar 2022 01:06 pm
Also Read
View All