चंदौली में सैयदराजा थाना क्षेत्र के रनिया गांव निवासी दिग्विजय पांडेय ने सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना रविवार देर रात की है। दिग्विजय पांडेय के साथ भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह भी सैयदराजा थाना पहुंचे। उन्होंने मुकदमे के लिए तहरीर दी। थाना क्षेत्र के रनिया गांव निवासी दिग्विजय पांडेय का आरोप है कि रविवार शाम को सपा उम्मीदवार मनोज 10-12 समर्थकों के साथ उनके पास आया और किसी बात का गलत आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दिग्विजय ने कहा कि उन्हें बुरी तरह से पीटा गया।