7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : राकेश टिकैत का बड़ा आरोप, बोले- विपक्ष सचेत रहे, भाजपा मतगणना में कराएगी धांधली

UP Assembly Elections 2022 : राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि विपक्ष खुद सचेत रहे और मतगणना स्थल की कड़ी निगरानी रखें, क्योंकि भाजपा के पास हारने वाले उम्मीदवार को जीतने का प्रमाण पत्र देने की यूनिवर्सिटी है। ये हारे हुए उम्मीदवार को जीत का सर्टिफिकेट देंगे, क्योंकि जिला पंचायत में यहां का प्रशासन ऐसा कर चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Mar 2022, 8:18 AM IST

up-assembly-elections-2022-rakesh-tikait-attack-on-bjp-government.png

UP Assembly Elections 2022 : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने भाजपा पर हारे हुए उम्मीदवारों को जीतने का प्रमाण पत्र देने का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बाेला है। अचानक मतगणना स्थल पहुंचे राकेश टिकैत को देख पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि नवीन मंडी में बनाए गए मतगणना स्थल पर ईवीएम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। उसके बावजूद अगर कोई भी गतिविधि होती है तो तुरंत प्रशासन का अलर्ट होना स्वाभाविक है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को आगाह करते हुए कहा कि विपक्ष भी खुद सचेत रहे और मतगणना स्थल की कड़ी निगरानी रखें, क्योंकि भाजपा के पास हारने वाले उम्मीदवार को जीतने का प्रमाण पत्र देने की यूनिवर्सिटी है। ये हारे हुए उम्मीदवार को जीत का सर्टिफिकेट देंगे, क्योंकि जिला पंचायत में यहां का प्रशासन ऐसा कर चुका है।

उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि चोरी करने वाले को रास्ते का पता चल गया है, अब उसी रास्ते से दोबारा आएगा। इसलिए इनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। टिकैत ने लोगों से इशारों इशारों में कहा कि वोट दी है, उसे घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी वोटरों की है। 2 दिन की छुट्टी रखकर अपनी वोट की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और से लोग यहां आएंगे। प्रशासन की सख्ती और ट्रैक्टर रोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर को कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि ये दिल्ली में नहीं रोक पाए तो यहां क्या रोकेंगे। उन्होंने कहा कि आप रोटी सुहाली और चूरमा साथ लेकर आएं और अपनी ज्ञानदेई भी साथ लाएं। उन्होंने कहा कि गिनती ठीक करा लेना, क्योंकि ये गिनती में धांधली करेंगे।

यह भी पढ़ें- सट्टा बाज़ार में BJP और अखिलेश यादव को कितनी सीट, इस पर करोड़ो का भाव, Yogi Adityanath पर दांव

बोले- सरकारी कर्मचारियों की वोट सरकार ने खुद डाली

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों की वोट सरकारों ने खुद ही डाली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे किसी की भी आ जाए, हमें तो आंदोलन करना है। टिकैत ने कहा कि जो दिल्ली का आंदोलन हुआ है, उससे अब सब सरकारें किसानों का नाम लेने लगी हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मंत्री ने सपा पर किया तंज, कहा- रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई, 10 मार्च को बची गर्मी होगी शांत

बिजली और किसान सम्मान निधि को लेकर यूपी सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि यूपी में दूसरे राज्यों के मुकाबले बिजली महंगी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री मिले थे तो उन्होंने बताया था कि वह प्रति एकड़ किसानों को 10 हजार रुपये किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में केवल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, चाहे किसान छोटा हो या बड़ा। उन्होंने कहा कि 2022 का साल वैचारिक क्रांति का है, अपने विचारों का आदान प्रदान करो और 2023 में फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।