UP Assembly Elections 2022 में विधानसभा सटोरियों की पहली पसंद बना हुआ है। दिल्ली, लखनऊ तथा हापुड़ के सट्टा बाजार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोबारा सत्ता में आने को लेकर कयास लगाये गये हैं। सट्टा बाजार की पहली पसंद भाजपा है, जो उनके अनुमान के मुताबिक इस बार 190 सीटों पर सिमट रही है और दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी है, जिसके बारे में उनकी राय है कि इस चुनाव में सपा का पहिया 155 से 180 सीट के बीच जा रहा है।