UP Exit Poll Result 2022 एक्जिट पोल के नतीजों के बार सटआ बाजार भी गर्म हो गया है। पांच राज्यों में किसकी सरकार बनेगी और कौन मुख्यमंत्री होगा इसको लेकर सटटा लगाया जा रहा है। वहीं यूपी में सटोरियों की पहली पसंद सपा और दूसरी भाजपा बनी है। इस पर भी लाखों करोड़ों का दाव हैं कि इस बार उप्र का मुख्यमंत्री कौन होगा।
UP Exit Poll Result 2022 उप्र विधानसभा चुनाव 2022 समाप्त हो गया। सोमवार को सातवें चरण का मतदान होने के बाद सर्वे एजेंसियों और मीडिया के एक्जिट पोल ने प्रदेश के साथ ही बाकी अन्य चार राज्यों की भी तस्वीर साफ की। हालांकि यह सिर्फ एक आंकलन भर है। लेकिन इस आंकलन को भी नहीं झुठलाया जा सकता है। अंतिम चरण के मतदान समाप्त होते के बाद आए एक्जिट पोल से आभास होने लगा है कि अब प्रदेश की जनता तीन दशक पुरानी राजनीतिक रवायात को तोड़ चुकी है। यानी माना जाए तो अब दूसरी बार फिर से भाजपा को मतदाताओं ने सत्ता सौंपने की पूरी तैयारी की थी।
सरकारों को लेकर देश के प्रमुख सटटा बाजारों में अब लाखों से करोड़ों का दांव लग चुका है। देश के प्रमुख सटटा बाजार केंद्र दिल्ली,मुंबई के अलावा लखनऊ और मेरठ में सटोरियों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा दोबारा सत्ता वापसी कर रही है। सबसे ज्यादा सट्टे का भाव सपा पर ही लगा है। सटोरियों के हिसाब से इस बार भाजपा को 225 सीट मिल रही है। जबकि सपा को सटोरियों के हिसाब से 125-135 सीट मिल रही है। इस समय पेशेवरों के जरिये ही सट्टा बाजार में कारोबार किया जा रहा है। बाजार में सिर्फ भरोसेमंद ग्राहक ही अपना पैसा लगाते हैं। देहरादून में भी उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस पर मोटा सटटा लगाया गया है। वहीं पश्चिमी उप्र के पहले चरण में भाजपा को कितनी सीट मिल रही हैं इस पर भी सटटा बाजार गर्म है। मेरठ की पांच विधानसभा सीटों पर काफी मोटा सटटा लगाया गया है। इन पांच सीटों में सरधना, सिवालखास, किठौर, मेरठ शहर, हस्तिनापुर शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में लगातार तीसरी बार विपक्षी खेमे में नया प्रयोग हुआ। यहां पर कोविड से लेकर किसान आंदोलन तक उत्तर प्रदेश को राजनीतिक अखाड़ा भी बनाया गया। सात चरणों के बाद जारी हुए एक्जिट पोल की मानें तो विपक्षी दांव नहीं चल पाया। इसमें सभी सर्वे एजेंसियां भाजपा को बहुमत दे रही हैं। औसतन भाजपा को 403 में से 250 के आसपास सीटें दी गईं। एक सर्वे रिपोर्ट में तो भाजपा के 300 पार के दावे को सही होता दिखाया है। फिलहाल हर तरह से यह जीत बहुत बड़ी होगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश में अरसे से कोई सरकार दोबारा नहीं जीती है। इस पर भी सटोरियों ने दांव लगाया है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कौन होंगे।