प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा है, 'पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों, वोट की ताकत का इस्तेमाल अपने मुद्दों और प्रदेश के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए करिए। यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को शुभकामनाएं- आपको गर्व होना चाहिए कि 30 साल बाद हम सभी सीटों पे अपनी ताकत से लड़ रहे हैं।'
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों को जिताने के लिए वोट अपील कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपनी पार्टी को शुभकामनाएं और कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को बधाई दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा है, 'पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों, वोट की ताकत का इस्तेमाल अपने मुद्दों और प्रदेश के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए करिए। यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को शुभकामनाएं- आपको गर्व होना चाहिए कि 30 साल बाद हम सभी सीटों पे अपनी ताकत से लड़ रहे हैं।' इसके आगे प्रियंका ने गीते के श्लोक का भी जिक्र किया। कांग्रेस महासचिव ने लिखा, 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि'
अकेले लड़ रही चुनाव
राज्य में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने किसी भी दल के साथ चुनावी गठबंधन नहीं किया है। जूक् 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन किया था और राज्य में 7 सीटों ही जीत पाई थी। जबकि इस गठबंधन से सपा ने 47 सीटें जीती थी। इस बार कांग्रेस ने किसी भी दल के साथ गठबंधन न करते हुए अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
11 जिलों की 58 सीटों पर डाले जा रहे वोट
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे होगा। कोरोना के चलते वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। पहले चरण में 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 58 सीटों में से 12 सीटें संवेदनशील हैं। इमें खारागढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छाता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरौली, बड़ौत, बागपत और कैराना है।