UP Election 2022 fourth phase voting सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज संडीला में गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे थे। और उनको भारी मतों से जिताने की अपील की। संडीला में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी मैदान में हैं। अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में भाजपा की जमकर खिंचाई की है।
भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीम अखिलेश यादव कहा कि, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद से ही भाजपा को अपनी हकीकत पता चल गया। दूसरे चरण से तो भाजपा वाले नेता सुन्न पड़ गए। तीसरे चरण के मतदान के बाद से तो इनकी भाषा ही बदल गई है। अब चौथे चरण के मतदान के बाद हरदोई वालों के वोट से भाजपा शून्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पांचवें, छठे और सातवें चरण के मतदान के दौरान तो इनके बूथों पर भूत नाचेंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज संडीला में गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे थे। और उनको भारी मतों से जिताने की अपील की। संडीला में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी मैदान में हैं।
मुकाबला सीधा भाजपा और जनता का है
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में गौशलाओं का निर्माण कराया गया था। इन्हीं गौशाला में गाय भूखी मर रही हैं। बाबजी जो बता रहे थे कि हम उत्तर प्रदेश को सुधार देंगे, किसानों की मदद करेंगे, वह तो अपने प्रिय जानवर का भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। यह चुनाव सरकार बनाने का है। मुकाबला सीधा भाजपा और जनता का है।
जनता भी भाजपा से लड़ रही चुनाव
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि, अब भाजपा को जनता से जरा सा भी समर्थन नहीं मिल रहा है, इसी कारण इनके नेताओं का भाषा ही बदल गई है। भाजपा के नेता तो घटिया भाषण देने लगे हैं। इस बार तो हमारे साथ ही जनता भी भाजपा से चुनाव लड़ रही है। जनता ने भाजपा को शून्य पर ले जाना तय कर लिया है।
प्रदेश में बनने जा रही है गठबंधन की सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और जब से सपा के साथ छड़ी आ गई है, यूपी का माहौल बदल गया है। साइकिल के साथ छड़ी अच्छी लग रही है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में जनता समर्थन दे चुकी है।