समाजवादी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर प्रचार कत्म होने के बाद भी मुजफ्फरनगर मे चुनाव प्रचार करने का आरोप है। इसके लेकर सपा ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की। शिकायत में 10 फरवरी यानी आज संजीव बालियान के भ्रमण पर रोक की मांग लगा दी गई है।
समाजवादी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर प्रचार कत्म होने के बाद भी मुजफ्फरनगर मे चुनाव प्रचार करने का आरोप है। इसके लेकर सपा ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की। शिकायत में 10 फरवरी यानी आज संजीव बालियान के भ्रमण पर रोक की मांग लगा दी गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओऱ से जारी किए गए बयान में कहा है कि मंत्री संजीव बालियान वाहनों के काफिले के साथ प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद भी आठ फरवरी की रात चरथवाल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। यह भी आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मतदाताओं पर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बना रहे हैं।
समाजवादी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह भी मांग की है कि संजीव बालियान की ओर से सरकारी वाहनों के दुरुपयोग किया जा रहा है, इस पर भी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को मतदान के दिन उनके भ्रमण पर रोक लगा दी जाए।
यूपी में आज पहले चरण का मतदान
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे होगा। कोरोना के चलते वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। पहले चरण में 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 58 सीटों में से 12 सीटें संवेदनशील हैं। इमें खारागढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छाता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरौली, बड़ौत, बागपत और कैराना है।