चुनाव

Uttarakhand Exit Poll Results: इस बार उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव, भाजपा फिर बना सकती है सरकार

उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज सम्पन्न हो गया है। इसके साथ ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतदान का काम पूर्ण हो गया है। मतगणना 10 मार्च को मतगणना होंगे। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में सम्पन्न हुए हैं। यहाँ भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, आम आदमी पार्टी भी मैदान में हैं। इस बार निर्दलीय दलों की भूमिका को भी अहम माना जा रहा है।  

2 min read
Mar 07, 2022
Uttarakhand Assembly Elections 2022 Exit Poll Results
Uttarakhand Assembly Elections 2022 Exit Poll Results

उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज सम्पन्न हो गया है। इसके साथ ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतदान का काम पूर्ण हो गया है। मतगणना 10 मार्च को मतगणना होंगे। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में सम्पन्न हुए हैं। यहाँ भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, आम आदमी पार्टी भी मैदान में हैं। इस बार निर्दलीय दलों की भूमिका को भी अहम माना जा रहा है। यहाँ भाजपा की तरफ से पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। वहीं, हरीश रावत कांग्रेस पार्टी के, आम आदमी पार्टी की तरफ से अजय कोठियाल मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा ने सरकार बनाई थी जबकि कांग्रेस को सत्ता बनाने में असफल रही थी। इस बार किसी ने भाजपा तो किसी ने कांग्रेस को जीत मिलने की संभावना जताई है। हालांकि, 10 मार्च को वास्तविक नतीजे सामने आएंगे और तब ही स्पष्ट होगा किस पार्टी की सरकार बनेगा।

एग्जिट पोल पर एक नजर:

ABP News-CVoter
BJP : 26-32
CONG : 32-38
AAP : 0-2

India Today
BJP : 36-46
CONG : 20-30
AAP : 0

Times Now-VETO
BJP : 37
CONG : 31
AAP : 0

JAN KI BAAT
BJP : 32-41
CONG : 27-35
AAP : 00-01
Other: 00-04

News 24
BJP : 43
CONG : 24
AAP : 00
Other: 00

India TV-CNX
BJP : 35-43
CONG : 24-32
AAP : 00
Other: 00




अधिकतर पोल में भाजपा को ही जीत मिलते दिखाई दे रही है। यदि ऐसा हुआ तो ये उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई पार्टी फिर से सत्ता में वापसी कर रही है।

वहीं, एग्जिट पोल से पहले सीएम धामी ने दावा कि इसबार भी भाजपा को ही जीत मिलेगी, परन्तु एग्जिट पोल के कुछ नतीजे कांग्रेस की तो कुछ भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। इससे दोनों ही पार्टियों की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार होगा और पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

बता दें वर्ष 2017 में भाजपा को 70 विधानसभा सीटों में से केवल 57 सीटें जीती थीं। वहीं, कांग्रेस ने 70 विधानसभा सीटों में से 11 पर जीत दर्ज की थी, जबकि अन्य को केवल 2 ही सीटों पर जीत मिली थी।

Updated on:
08 Mar 2022 11:08 am
Published on:
07 Mar 2022 08:11 pm